फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 painters showed happiness of freedom from painting

18 चित्रकारों ने पेंटिंग से दिखाई आजादी की खुशी

Wed, 24 Mar 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
18 painters showed happiness of freedom from painting
आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान चित्रकारी करते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-4 के टूरिज्म इंफॉर्मेशन सेंटर में मंगलवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रशासन के सांस्कृतिक विभाग और ललित कला अकादमी ने आयोजित किया। कार्यक्रम की थीम कलर्स ऑफ फ्रीडम रही। वर्कशॉप में ट्राइसिटी के वरिष्ठ और युवा 18 चित्रकारों ने हिस्सा लिया। सभी ने भावनाओं, विचारों और अलग-अलग रंगों से आजादी को समर्पित आकर्षक पेंटिंग बनाईं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पंचकूला की यूनिक सोसाइटी ऑफ आर्टिस्ट के सदस्य केआर कोली ने बताया कि वह 32 साल से पेंटिंग कर रहे हैं। उन्होंने वर्कशॉप में आजादी की खुशी में तिरंगा फहरा रहे व्यक्ति की पेंटिंग बनाई। उन्होंने पेंटिंग में खुशी में उड़ते कबूतर और अन्य पक्षियों के साथ खुला आसमान भी दिखाया।
विज्ञापन

चित्रकार भारती वंदना ने स्लेटी और नीले रंग से पेंटिंग बनाकर आजादी महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि स्लेटी रंग को आधारित संरचना का प्रतीक माना जाता है। आजादी के बाद हम इसमें आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नीले आसमान को बिना प्रदूषण के दिखाया जिसमें एक बच्ची आजादी की खुशी में दुपट्टा लहरा रही है। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद ही महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकार अभिषेक राठी ने भगत सिंह की तस्वीर को अपनी पेंटिंग के माध्यम से दिखाया। उन्होंने बताया कि आजादी में भगत सिंह का अहम योगदान है। इतनी छोटी उम्र में रहे देश के लिए इतना बड़ा बलिदान दे गए, इसलिए उन्होंने अपनी पेंटिंग में उनकी अहमियत को दिखाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed