{"_id":"60b13b3f8ebc3e14c91539b2","slug":"18-deaths-and-133-new-black-fungus-cases-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में गहराता संकट: एक दिन में ब्लैक फंगस से 18 की मौत, 133 नए पीड़ित मिले, कुल संख्या 756 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में गहराता संकट: एक दिन में ब्लैक फंगस से 18 की मौत, 133 नए पीड़ित मिले, कुल संख्या 756 हुई
Sat, 29 May 2021 12:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 May 2021 12:40 AM IST
सार
हरियाणा में ब्लैक फंगस से सर्वाधिक 216 पीड़ित गुरुग्राम के हैं। ठीक होने वाले मरीजों में भी सर्वाधिक 33 लोग यही के हैं। कोरोना की तर्ज पर हरियाणा में ब्लैक फंगस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस, मरीजों पर हमलावर हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में 133 नए केस मिले हैं। जबकि एक ही दिन में ब्लैक फंगस के 18 मरीजों की मौत हो गई है। कुल केसों की संख्या बढ़कर 756 पहुंच गई है, इनमें से 648 मरीजों का अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 58 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग के अनुसार, गुरुवार को ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या 32 थी, जबकि कुल केस 623 थे। अब कुल मृतकों की संख्या 50 हो गई है।
विज्ञापन
अब तक कहां-कितने केस मिले
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक अंबाला में 7, भिवानी 9, फरीदाबाद 48, फतेहाबाद 12, गुरुग्राम 216, हिसार 179, झज्जर 13, कैथल-यमुनानगर-कुरुक्षेत्र 1-1, करनाल 27, नूंह 14, पंचकूला 5, पानीपत 34, रेवाड़ी 5, रोहतक 145, सिरसा में 39 ब्लैक फंगस के केस आ चुके हैं। इनमें से फरीदाबाद में 1, फतेहाबाद 4, गुरुग्राम 33, हिसार 5, करनाल, 2 रोहतक 1 और सिरसा में 12 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी
हरियाणा में कोरोना वैक्सीन और ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की भारी कमी है। सरकार ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 66 लाख कोरोना वैक्सीन का ऑर्डर दिया था। इसका पांचवां हिस्सा ही हरियाणा को मिला है। उधर, सरकार ने वैक्सीन और ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को पूरा करने के लिए वैश्विक निविदा जारी की है। यह निविदा कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ खुराक और ब्लैक फंगस के 15 हजार इंजेक्शन के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन