{"_id":"60941efbeb6654678815d259","slug":"177-deaths-and-14-840-new-covid-19-cases-reported-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: हरियाणा में एक दिन में घटे 576 मामले, 14,840 नए पॉजिटिव मिले, 12246 ठीक भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट: हरियाणा में एक दिन में घटे 576 मामले, 14,840 नए पॉजिटिव मिले, 12246 ठीक भी हुए
Thu, 06 May 2021 10:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 May 2021 10:26 PM IST
सार
राहत की बात ये है कि दो दिन बाद संक्रमित मरीजों में जरूर कमी दर्ज की गई। बुधवार को जहां 15,416 केस मिले थे वहीं, गुरुवार को 576 कम केस मिले हैं। साथ ही एक ही दिन में 12,246 ने कोरोना को हराया। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,15,842 पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कारण गुरुवार को 177 मरीजों की मौत हो गई और 14,840 नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमण की दर 29.92 प्रतिशत रही, जबकि प्रदेश में अब तक संक्रमण दर 7.48 प्रतिशत थी। रिकवरी दर 78.92 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है।
विज्ञापन
राहत की बात ये है कि दो दिन बाद संक्रमित मरीजों में जरूर कमी दर्ज की गई। बुधवार को जहां 15,416 केस मिले थे वहीं, गुरुवार को 576 कम केस मिले हैं। साथ ही एक ही दिन में 12,246 ने कोरोना को हराया। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,15,842 पहुंच गई है।
विज्ञापन
रोहतक में 23, हिसार में 22 की मौत
सबसे अधिक रोहतक में 23, हिसार में 22 और फतेहाबाद में 19 मौत दर्ज की गई हैं। गुरुग्राम में 13, जींद व भिवानी में 11-11, सिरसा 10, कैथल, फरीदाबाद व करनाल में 9-9, यमुनानगर 8, अंबाला व पानीपत 7-7 सोनीपत 5, कुरुक्षेत्र 4, नूंह में 3, पंचकूला में 2 मौत हुई हैं।
विज्ञापन
पांच जिलों में अधिक केस
गुरुग्राम में 3737, फरीदाबाद 1537, सोनीपत 1046, हिसार 1193, महेंद्रगढ़ 1083, अंबाला 401, करनाल 621, पानीपत 792, रोहतक 220, रेवाड़ी 257, पंचकूला 394, कुरुक्षेत्र 234, यमुनानगर 543, सिरसा 607, भिवानी 470, झज्जर 404, पलवल 153, फतेहाबाद 454, कैथल 89, जींद 248, नूंह 240 व चरखी दादरी में 117 संक्रमण के नए मामले मिले हैं।
63,993 ने ली पहली डोज
गुरुवार को प्रदेश में 63,993 ने पहली और 33,625 ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज ली। बता दें कि इस समय सरकार की ओर से 18 से ऊपर उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसमें युवा आगे आ रहे हैं। औसतन रोजाना 40 से 45 हजार के करीब युवा टीका लगवा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 41,25,253 लोगों को टीका लगवाया जा चुका है।