फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   173 donate blood in World Thalassemia Day

विश्व थैलेसीमिया डे : 173 ने किया रक्तदान

Sun, 09 May 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
173 donate blood in World Thalassemia Day
चंडीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस पर शनिवार को पीजीआई में रक्तदान शिविर लगाया गया। थैलेसिमिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाए शिविर में 173 लोगों ने महामारी के डर को दरकिनार कर रक्तदान किया। शिविर में कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। शिविर का उद्घाटन पीजीआई निदेशक प्रोफेसर जगतराम और उपनिदेशक प्रशासन कुमार गौरव धवन ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जगतराम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि महामारी के इस दौर में भी उनके जज्बे के बल पर थैलेसीमिया जैसे मरीजों की जान बचाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार रसीला ने 146वीं बार रक्तदान किया। ट्रस्ट के सदस्य सचिव राजेंद्र कालरा ने रक्तदाताओं के साथ ही पीजीआई के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के प्रमुख प्रो. रति राम शर्मा व ब्लड बैंक की टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान जून 2020 से अब तक लगातार 30 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। शिविर से प्राप्त खून को थैलेसीमियाग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए पीजीआई व जीएमसीएच-32 के ब्लड बैंक को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed