फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 years old a youth shot himself at Mohali of Punjab

मोहालीः पिता के रिवाल्वर से बेटे ने खुद को उड़ाया, मां की मौत के बाद डिप्रेशन में था

Fri, 24 Jan 2020 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jan 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
17 years old a youth shot himself at Mohali of Punjab
मृतक की फाइल फोटो।

मोहाली के फेज-10 में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लड़के ने घर पर ही अपने पिता की रिवाल्वर से अपने सिर पर गोली चलाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 17 साल के हरदात सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह सेक्टर-27 स्थित सेंट जोंस स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। वहीं, रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


थाना फेज-11 की पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। यह घटना फेज-10 के मकान नंबर-517 में शाम 4 बजे की है। पुलिस के मुताबिक जब यह घटना हुई तो उस समय घर पर उसकी सौतेली मां थी। गोली की आवाज सुन उसकी मां भागी और जब उसने देखा तो हरदात का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और उसके हाथ में रिवाल्वर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की सूचना पर तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर कब्जे में ले ली जो कि उसके पिता की लाइसेंसी है। पुलिस ने पूरे घटनास्थल से सैंपल लेकर आस-पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है, ताकि मामले की सच्चाई का पता चल सके।

वॉशरूम में जाकर चलाई गोली

हरदात के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अपने स्कूल से घर लौटा था और 4 बजे वॉशरूम में गया। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वह रिवाल्वर को अंदर छुपाकर ले गया था। फिर खुद के सिर में गोली मार ली और हरदात की मौके पर ही मौत हो गई। 

लगा जैसे गीजर में ब्लास्ट हुआ
हरदात की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसने गोली चलाकर जान दी थी तो बड़ी जोर से धमाका हुआ। उन्हें ऐसे लगा मानो वॉशरूम में  गीजर फट गया हो। लेकिन हरदात ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने काफी शोर मचाया और फिर अपने पति को फोन किया और पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचित किया।

मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में था
थाना फेज-11 के एसएचओ कुलवीर सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार मूलरूप से बठिंडा का रहने वाला है। उसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसी समय से वह परेशान रहता था और घर में ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और उसके पिता दूसरी पत्नी को और उसे मोहाली में ले आए थे।

अच्छी शिक्षा देने बठिंडा से आए थे मोहाली
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बठिंडा से मोहाली में बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिए लाए थे। अपना बिजनेस यहीं पर सेट कर लिया। चडीगढ़ के नामी कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला दिलवाया, ताकि उसका मन पढ़ाई में लग जाए और अपनी मां की मौत का सदमा उसके दिमाग से दूर हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बेटे की मौत ने उनका सब कुछ बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed