फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 year old youth dies of electric shock in Chandigarh

चंडीगढ़ में करंट से युवक ने तोड़ा दम: रास्ता बंद था, लेकिन मयंक को खींच लाई मौत, एक गलती से चली गई जान

Thu, 18 Jul 2024 10:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 10:35 PM IST
सार

चंडीगढ़ में करंट से युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। युवक की पहचान 17 वर्षीय मयंक के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
17 year old youth dies of electric shock in Chandigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

चंडीगढ़ में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की एक गलती उसकी जान पर भारी पड़ गई। दरअसल जो रास्ता आने-जाने के लिए बंद किया गया था युवक ने वही रास्ता चुना। शायद युवक की मौत ही उसे उस बंद रास्ते की तरफ ले गई।

विज्ञापन

 
सेक्टर-8 के बाजार में बुधवार की देर रात को बंद रास्ते पर लगी चार फुट की ग्रिल पार करके दूसरी तरफ जा रहे 17 साल के युवक को वहां लगे ट्रांसफार्मर वाले खंभे से करंट लग गया। करंट का झटका इतनी जोर से लगा कि युवक का चेहरा भी झुलस गया। राहगीरों की मदद से करंट से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान मयंक निवासी सेक्टर-7सी के रूप में हुई है और उसके पिता मंगल सिंह चंडीगढ़ ईडी यूनिट में डिप्टी डायरेक्टर के पर पर कार्यरत है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय मयंक बीती बुधवार की रात को करीब साढ़े 8 बजे जिम करने के बाद वापस अपने घर आ रहा था। जब वह सेक्टर-8 के बाजार में पहुंचा तो वह बंद किए गए रास्ते पर ग्रिल को पार कर रहा था। यह ग्रिल करीब 4 फुट ऊंची थी जिसके ऊपर चढ़कर वह दूसरी ओर जा रहा था। लेकिन ग्रिल पर चढ़ने के बाद वह अनबैलेंस हो गया और वह किनारे लगे ट्रांसफार्मर वाले खंभे से टकरा गया। खंभे से टकराते ही उसे वहां लटकती तारों से करंट लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने की बचाने की कोशिश
हालांकि आसपास मौजूद दुकानदारों ने करंट के कारण खंभे से चिपके युवक को देखकर उसे डंडे के मदद से अलग किया और पुलिस की मदद से उसे सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन यहां चेक करने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं इस मामले में यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग से एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद मामले की जांच करवाई है। विभाग के स्तर पर कोई लापरवाही नहीं मिली है। यह रास्ता भी बंद था और युवक ग्रिल पार करके दूसरी साइड आ रहा था जिस कारण उसे करंट लगा है। बिजली की कोई तार नीचे नहीं लटकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed