फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1600 vendors to sit on 21 new sites; TVC stamp

21 नई साइटों पर बैठेंगे 1600 वेंडर, टीवीसी में लगी मुहर

Tue, 10 Mar 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
1600 vendors to sit on 21 new sites; TVC stamp
चंडीगढ़। नगर निगम में सोमवार को टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक हुई। बैठक में चीफ इंजीनियर की कमेटी ने रिपोर्ट सौंपी। इसमें 53 नई वेंडिंग साइटों में से 21 पर बैठने की व्यवस्था बताई गई। इसमें से 20 साइटों को सहमति दी गई। बाद में एक अतिरिक्त साइट को भी सहमति दे दी गई। इन पर लगभग 1600 वेंडरों को बैठाने की व्यवस्था है। वहीं सेक्टर 22 की साइट को कोर्ट केस के कारण फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ लोगों ने अपनी फीस में रियायत मांगी थी। वहीं वेंडरों को बेहतर खान-पान और व्यंजनों के बनाने में सफाई व्यवस्था रखने के लिए पीजीआई के माध्यम से ट्रेनिंग दिलाने का एजेंडा भी पास किया गया। वहीं कई लोग ऐसे थे जिन्होंने व्यवसाय न चलने के कारण लाइसेंस रद्द करने को कहा था। ऐसे लोगों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। वहीं सेक्टर 22 में 14 वेंडरों को बैठाने के प्रस्ताव को कमेटी ने फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन

रिटायर्ड जज जसवीर सिंह सुनेंगे वेंडरों की समस्याएं
टीवीसी में वेंडरों की समस्याएं सुनने के लिए रिटायर्ड जज जसवीर सिंह के नाम पर सहमति दी गई। वेंडर एक्ट 2014 के अनुसार शिकायतों के निवारण और उनसे संबंधित निर्णयों के लिए एक सेल बनाना होता है। इस सेल में एक सिविल जज और अन्य दो लोगों की नियुक्ति की जाती है। सिविल जज की नियुक्ति रजिस्ट्रार ऑफ जनरल की ओर से होती है। शेष दो सदस्य सोशल वर्कर और वकील हो सकते हैं। निगम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ऑफ जनरल को पत्र लिखकर जज की नियुक्ति की मांग की थी। इसके बाद जज का नाम प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन साइटों पर बैठेंगे वेंडर
सेक्टर वेंडर
19 सी 14
20सी 11
20सी 32
24डी 55
26 101
30सी 25
32डी 12
37डी 60
41डी 84
45डी 75
45डी 04
52 डी अभी तय नहीं
रामदरबार 200
इंडस्ट्रियल एरिया पार्क एक 10
मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स 198
विकास नगर 358
सुंदर नगर 100
13 मनीमाजरा 216
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed