फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 IAS and 15 PCS officers transferred in Punjab

पंजाब में 16 आईएएस और 15 पीसीएस अफसरों के तबादले, दीप्ति उप्पल होंगी कपूरथला की डीसी

Sun, 22 Dec 2019 01:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
16 IAS and 15 PCS officers transferred in Punjab
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस, एक आईआरएस और 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत 16 आईएएस अधिकारियों में, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्थानीय निकाय) लगाते हुए, यह पद संभाल रहे ए. वेणु प्रसाद को अतिरिक्त मुख्य सचिव (जन स्त्रोत) लगाया गया है।

विज्ञापन


वहीं जल स्त्रोत के प्रमुख सचिव सरबजीत सिंह को बदलकर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी विकास, टूरिज्म एंड कल्चर के प्रमुख सचिव विकास प्रताप बदलकर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग के सचिव हुस्न लाल को बदलकर सचिव टूरिजम एंड कल्चर लगाया गया है। एनआरआई मामले विभाग के सचिव राहुल भंडारी को सरकार ने उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उनके पास गृह मामले, न्याय व जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी यथावत रहेगा। 
विज्ञापन


तैनाती के लिए उपलब्ध नीलकंठ एस. अवहाद को कृषि विभाग की सेवा में सौंपते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड नियुक्त किया गया है। स्कूल शिक्षा के विशेष सचिव दिलराज सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ स्पेशल सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव को डायरेक्टर ट्रेजरी एंड अकाउंट्स नियुक्त करते हुए स्पेशल सेक्रेटरी एक्सपेंडेचर (वित्त विभाग) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। स्पेशल सेक्रेटरी व डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रवीण कुमार थिंड को पंजाब का लेबर कमिश्नर लगाया गया है।

कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर दविंदर पाल सिंह खरबंदा को बदलकर डायरेक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत लगाते हुए स्पेशल सेक्रेटरी ग्रामीण विकास एवं पंचायत का जिम्मा भी सौंपा गया है। लेबर कमिश्नर का कार्य संभाल रहे विमल कुमार सेतिया को बदलकर डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण लगाया गया है। अतिरिक्त सचिव पर्सोनल दीप्ति उप्पल को कपूरथला का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। 

नियुक्ति के लिए उपलब्ध शेना अग्रवाल को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग में मुख्य प्रशासक जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी जालंधर लगाते हुए सीईओ जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और एडीशनल कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन जालंधर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। पंजाब वक्फ बोर्ड के सीईओ शौकत अहमद पारी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एडीशनल एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) तरनतारन संदीप कुमार को बदलकर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मुक्तसर लगाया गया है। पोस्टिंग के लिए उपलब्ध आईआरएस अधिकारी मोहित तिवारी को एडीशनल सेक्रेटरी प्लानिंग नियुक्त किया गया है। पीसीएस अधिकारियों में, जालंधर की एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अनुपम कलेर को बदलकर डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज जालंधर, फगवाड़ा के एसडीएम लतीफ अहमद को बदलकर एसडीएम धूरी, पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ डायरेक्टर कालोनाइजेशन और एडमिनिस्ट्रेटर न्यू मंडी टाउनशिप और सचिव पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 

डेरा बस्सी की एसडीएम पूजा स्याल को बदलकर असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) एसएएस नगर लगाया गया है। होशियारपुर के एसडीएम अमित सरीन को बदलकर डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) डीपीआई स्कूल, असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) तरनतारन हरदीप सिंह धालीवाल को बदलकर असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) जालंधर, जालंधर में डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज बरजिंदर सिंह को बदलकर एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी, कपूरथला में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) नवनीत कौर बल को बदलकर इस्टेट ऑफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी जालंधर, धूरी के एसडीएम सतवंत सिंह को बदलकर मोगा का एसडीएम, असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) बठिंडा वरिंदर सिंह को बदलकर एसडीएम तलवंडी साबो, जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के इस्टेट ऑफिसर रणदीप सिंह को बदलकर कार्यकारी मजिस्ट्रेट जालंधर, बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के इस्टेट ऑफिसर विनोद कुमार बंसल को बदलकर डिप्टी सेक्रेटरी फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, नियुक्ति के लिए उपलब्ध रविंदर सिंह अरोड़ा को डिप्टी सेक्रेटरी संसदीय मामले, जालंधर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर सिंह जोहल को बदलकर एसडीएम फगवाड़ा और बरनाला में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल व ग्रीवांसेज) करमजीत सिंह को बदलकर डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पीडब्ल्यूडी पटियाला लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed