{"_id":"62ba156b00f41975987dbe49","slug":"16-20-crore-approved-for-the-repair-of-sector-25-gaushala-chandigarh-news-pkl454928148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-25 की गोशाला की मरम्मत के लिए 16.20 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-25 की गोशाला की मरम्मत के लिए 16.20 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने सोमवार को 58 विकास कार्यों को स्वीकृति दे दी। सेक्टर-25 के गोशाला की मरम्मत कार्य के लिए 16.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
मेयर सरबजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी ने पुराने सबमर्सिबल पंपिंग सेटों के बदले में यूजीआर कम करके सबमर्सिबल पंपिंग मशीनरी में बदलाव के लिए 7.72 लाख रुपये स्वीकृत किए। सेक्टर-52 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हट व दीवार की मरम्मत के लिए 7.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। सेक्टर-5 में 40.95 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सजावटी पौधे, पाइप बेंच, जिमनास्टिक उपकरण लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। सेक्टर-41 में 3 पार्कों के विकास के लिए 26.73 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर-33 में एक पार्क के विकास के लिए 12.03 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
धनास की मिल्क कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र में पार्षद का कमरा बनाने और अन्य विकास कार्य के लिए 1.61 लाख रुपये स्वीकृत हुए। धनास के सामुदायिक केंद्र के मरम्मत कार्य के लिए 28.24 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 36, 37, 38, 41, 42, 55, 56 की विभिन्न वी-3, वी-4 और वी-5 रोडबर्म, पार्क और ग्रीनबेल्ट पर स्टील ट्री गार्ड्स उपलब्ध कराने के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए। लेजर वैली पार्क में 37.91 लाख रुपये से रोशनी को बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
सेक्टर-24 स्थित रामलीला ग्राउंड में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए 3.06 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर-30 में सीवर लाइन को बदलने के लिए 45.49 लाख रुपये स्वीकृत हुए। अमन चमन कॉलोनी और धनास कॉलोनी में नहर का पानी लाने और बूस्टर का प्रेशर बढ़ाने के लिए 46.57 लाख रुपये स्वीकृत हुए। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास, में सामुदायिक केंद्र में एसी लगवाने के लिए 14.04 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर-32 सी में ईडब्ल्यूएस घरों के पास पेवर ब्लॉक उपलब्ध कराने के लिए 41.96 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
सेक्टर 50/51 से चंडीगढ़ की तरफ मौजूदा रेलिंग की पेंटिंग के लिए 46.89 लाख रुपये स्वीकृत
सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के आसपास के 60 मीटर मोटे पेवर ब्लॉकों की मरम्मत के लिए 6.16 लाख रुपये से स्वीकृत हुए। सेक्टर 50/51 गोल चक्कर वी3 रोड, सेक्टर 50/51 से मोहाली की तरफ रेलिंग लगवाने और गोल चक्कर सेक्टर 50/51 से चंडीगढ़ की तरफ मौजूदा रेलिंग की पेंटिंग के लिए 46.89 लाख रुपये स्वीकृत हुए। मोहाली से चंडीगढ़ की ओर आने वाली वी 3 सड़कों पर पौधे लगाने और अन्य विकास कार्य के लिए 5.28 लाख रुपये स्वीकृत हुए। वी-3 रोड सेक्टर 44/45 पर कर्ब और चैनल को हटाने, मरम्मत करने और बदलने के लिए 12.13 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 15 में अंडरपास के पास फुटपाथ के सौंदर्यीकरण, मकान नंबर 1006 और 1147 से सटी दीवार के साथ फुटपाथ की मरम्मत के साथ वर्टिकल गार्डन उपलब्ध कराने और किताबों की दुकानों की छतों को बदलने के लिए 49.64 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ।
इंदिरा कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र के लिए 13.42 लाख स्वीकृत
सेक्टर 41-डी में मकान नंबर 3016 से 3148 के पास वाटर स्टोर्म लाइन की पाइप बिछाने के लिए 49.94 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 15 में ही फ्लोरल गार्डन और ग्रीन बेल्ट में विकास कार्य के लिए 44.56 लाख रुपये स्वीकृत हुए। इंदिरा कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र के लिए 13.42 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 15 में मकान नंबर 202, 3170-3165, फ्लोरा गार्डन एवं पाम गार्डन के पास पड़ोस के पार्क में लाइट लगाने का प्रस्ताव, गोपाल स्वीट्स लेन की रोशनी बढ़ाने के लिए 24.11 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 38 सी एंड डी में क्षतिग्रस्त फुटपाथ के फिर से निर्माण के लिए 27.92 लाख रुपये स्वीकृत हुए। कजहेड़ी में कंक्रीट की सड़कों को तोड़कर फिर से बनाने के लिए 30.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वी-4 रोड सेक्टर 35 में पेवर ब्लॉक और पीसीसी टाइल्स, कर्ब, चैनल को तोड़कर फिर से मरम्मत करने के लिए 45.20 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 38 ए एंड बी में क्षतिग्रस्त फुटपाथ के फिर से निर्माण के लिए 49.94 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 34 में मार्केट व शोरूम के सामने टाइल्स और पेवर ब्लॉक के लिए 43.17 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 15 के सामुदायिक केंद्र की मरम्मत के लिए 35.37 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सामुदायिक केंद्र सेक्टर 22 के विकास कार्य के लिए 45.88 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 22 सी एंड डी में लाइट पॉइंट के पास से किरण सिनेमा और बूथ मार्केट में विकास कार्य के लिए 28.31 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
गलियों में पेवर ब्लॉक की मरम्मत के लिए 44.16 लाख रुपये स्वीकृत
नई इंदिरा कालोनी, मनीमाजरा, चंडीगढ़ की आंतरिक गलियों में पेवर ब्लॉक की मरम्मत के लिए 44.16 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 27, 28, 29 के बाजारों के आगे और पीछे क्षतिग्रस्त टाइलों व पेवर ब्लॉक की मरम्मत के लिए 48.04 लाख रुपये स्वीकृत हुए। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शांति नगर, मनीमाजरा के बीच सड़क के क्षतिग्रस्त फुटपाथ की मरम्मत के लिए 35.72 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सामुदायिक केंद्र पॉकेट नं. 7 मनीमाजरा के नवीनीकरण के लिए 40.69 लाख रुपये स्वीकृत हुए। बैंक कॉलोनी, पिपलीवाला टाउन की विभिन्न गली में कंक्रीट का फर्श तोड़कर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 41.84 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सेक्टर 37 में क्षतिग्रस्त फुटपाथ के पुनर्निर्माण के लिए 49.84 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सामुदायिक केंद्र सेक्टर 19 में विकास कार्य के लिए 19.07 लाख रुपये, सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 18 में विकास कार्य के लिए 15.10 लाख रुपये स्वीकृत हुए। इस मौके पर आयुक्त आनिंदिता मित्रा, पार्षद महेश इंदर सिंह, सौरभ जोशी, जसबीर सिंह, तरुणा मेहता मौजूद रहीं, वहीं गुरबख्श रावत ऑनलाइन बैठक में जुड़ी।