फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   भारत ने नेपाल को दो मैचों में दी शिकस्त

भारत ने नेपाल को दो मैचों में दी शिकस्त

Fri, 23 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
भारत ने नेपाल को दो मैचों में दी शिकस्त
फोटो सहित
विज्ञापन


भारत ने नेपाल को दो मैचों में दी शिकस्त
पंचकूला के ताऊ देवी लाल किक्रेट स्टेडियम में अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला के ताऊ देवी लाल किक्रेट स्टेडियम में वीरवार को अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत और नेपाल के बीच दो मैच खेले गए। दोनों मैचों में भारत ने नेपाल को हराकर जीत का परचम लहराया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 38 रन से हराया। टीम के खिलाड़ी अमन राजपूत को शानदार 68 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम से सौमिक डांडा की बेहतरीन चार विकेटों की बदौलत नेपाल को 83 रनों से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अंडर-15 लड़कों ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। बल्लेबाजी में अडियूट श्री रामनाथन ने शानदार 33 रन, इजाज ने 22 और अमन ने 11 रन बनाए। नेपाल टीम की तरफ से सज्जन पोडसै ने 2 व आर्यन छेत्री ने 2 विकेट लिए। जवाब में नेपाल की टीम केवल 44 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय लड़कों की तरफ से सौमिक डांडा ने गेंदबाजी करते हुए 4 व अमन ने 3 और आकाश बख्शी ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed