{"_id":"5bef2ad1bdec2269b96c9bfa","slug":"154240077111-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर जमीन घोटाले में पूर्व सीएम हुडडा हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर जमीन घोटाले में पूर्व सीएम हुडडा हुए पेश
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर जमीन घोटाले में पूर्व सीएम हुड्डा हुए पेश
- सीबीआई की विशेष अदालत मेें हुई सुनवाई
- मामले की अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मानेसर जमीन घोटाले के मामले में शुक्रवार को पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले के मुख्य आरोपी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बचाव पक्ष को चार्जशीट से जुड़े कुछ और दस्तावेज दिए। बाकी बचे दस्तावेज अदालत ने अगली सुनवाई तक सीबीआई को देने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान चालान की स्क्रूटनी में कई दस्तावेजों की कमी पाई गई थी। जिसकी मांग बचाव पक्ष के वकील ने की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी। इस मामले में हुड्डा के अलावा एमएल तायल, छतर सिंह, एसएस ढिल्लों, पूर्व डीटीपी जसवंत सिंह सहित कई बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट में नाम आया है। मानेसर जमीन घोटाले को लेकर सीबीआई ने हुड्डा सहित 34 के खिलाफ 17 सितंबर 2015 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। कांग्रेस लगातार इस कार्रवाई को सियासी रंजिश का नाम दे रही है। इस मामले में आरोप है कि अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अज्ञात जनसेवकों के साथ मिलीभगत कर गुड़गांव जिले में मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भूस्वामियों को अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर खरीद ली थी। कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।