फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15.50 लाख परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ : सैनी

15.50 लाख परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ : सैनी

Mon, 24 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
15.50 लाख परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ : सैनी
15.50 लाख परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ : सैनी
विज्ञापन

- सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रदेश के 15.50 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। यह जानकारी हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने दी। वह रविवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयुष्मान योजना को लागू करने के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ परिवारों को 72 सरकारी और 122 गैर सरकारी अस्पतालों के माध्यम से मिलेगा। इसके साथ ही जिले में इस योजना के तहत करीब 28 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। संासद रतनलाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य की दिशा में सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। मौके पर पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त मुुकुल कुमार, सिविल सर्जन योगेश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, उप सिविल सर्जन सरोज अग्रवाल, डॉ. मनकीरत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed