फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 फूट ऊंची दीवार घर पर गिरी, एक परिवार के बच्चे दशहत में

32 फूट ऊंची दीवार घर पर गिरी, एक परिवार के बच्चे दशहत में

Sun, 23 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
32 फूट ऊंची दीवार घर पर गिरी, एक परिवार के बच्चे दशहत में
32 फुट ऊंची दीवार घर पर गिरी, बड़ा हादसा टला, दहशत में परिवार
विज्ञापन


- प्रशासन से भी कई बार लगा चुके हैं गुहार लेकिन नहीं हुआ कोई समाधान
- घर की पूरी दीवार, कमरे की ग्रील, शीशे टूटे

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एक तरफ लगातार बारिश के चलते जहां शहर के लोगों की रफ्तार थम गई, वहीं पंचकूला सेक्टर-25 के मोगीनंद पुलिस लाइन की 32 फुट ऊंची दीवार गिरने से एक परिवार सकते में आ गया। घटना शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। जिस समय दीवार गिरी उस वक्त घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। दीवार गिरते ही वह कमरे की तरफ भागे, लेकिन मोटी दीवार ने उस कमरे को भी तोड़ दिया। गनीमत रही कि मकान के पिलर ने दीवार को रोक लिया। यदि ऐसा न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन घर की पूरी दीवार, कमरे की ग्रील, शीशे, व दीवार टूट गई।

कई शिकायत दी, लेकिन लापरवाह अफसरों ने नहीं की कोई कार्रवाई
इंडियन एयर फोर्स में तैनात प्रवीण कुमार ने बताया कि इससे पहले भी 25 अगस्त को बारिश के बाद हल्की सी दीवार बाहर झुक गई थी, जिसकी शिकायत प्रशासन को लिखित में देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 29 अगस्त को दीवार के बीच का कुछ हिस्सा गिर गया। इसकी सूचना भी पुलिस लाइन के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रवीण का कहना है कि अब तो थक चुका हूं। मेरा घर भी बर्बाद हो गया और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई।
विज्ञापन


चंडीमंदिर पुलिस थाना में दी शिकायत
प्रवीण कुमार ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-23 के चंडीमंदिर पुलिस थाना में पुलिस लाइन स्थित कॉरपोरेशन के लापरवाह मुलाजिमों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। ताकि उन पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से पीडब्लूडी से रिटायरमेंट के बाद अपने और परिवार के लिए आशियाना बनाया था। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है, तो जो करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है, उसका भरपाया कैसे होगा और कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed