फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   एमके नारायण की गवाई कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली ऑर्डर कॉपी

एमके नारायण की गवाई कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली ऑर्डर कॉपी

Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
एमके नारायण की गवाई कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली ऑर्डर कॉपी
एमके नारायण की गवाही कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली ऑर्डर कॉपी
विज्ञापन


- छत्रपति और रंजीत हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई
- सीबीआई कोर्ट को था लंबे समये से ऑर्डर की कॉपी का इंतजार
- राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुआ पेश
- केस के अन्य आरोपियों ने प्रत्यक्ष रूप से लगाई हजारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। यौन शोषण मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर चल रहे पत्रकार छत्रपति और रंजीत हत्या मामले में शुक्रवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी राम रहीम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जबकि केस से संबंधित अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि अगली सुनवाई में सीबीआई के जांच अधिकारी की गवाही होगी।
गौरतलब है कि बचाव पक्ष ने सीबीआई के जांच अधिकारी एमके नारायण की सीबीआई कोर्ट में गवाही करवाने के बारे में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने ऑर्डर भी दे दिए थे, लेकिन पिछली सुनवाई तक ऑर्डर की कॉपी सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

वहीं, अब सीबीआई कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एमके नारायण की गवाही करवाने को लेकर ऑर्डर की कॉपी मिल चुकी है, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट ने अब रंजीत मर्डर मामले में 25 सितंबर और रामचंद्र मामले में 24 सितंबर की तारीख सुनवाई के लिए तय कर दी है। अब दोनों तारीखों पर एमके नारायनण के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2002 को सिरसा डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रंजीत का मर्डर हुआ था। डेरा प्रबंधन को शक था कि रंजीत ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रंजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं, 24 अक्तूबर 2002 को सिरसा दैनिक अखबार पूरा सच के संपादक रामचंद्र छत्रपति को पांच गोलियां मारी गई थीं, जिसके बाद 21 नवंबर 2002 को रामचंद्र छत्रपति की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इन दोनों हत्या के मामले में राम रहीम आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed