फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बिजली कर्मियों ने ओल्ड पंचकूला एनएच को किया जाम

बिजली कर्मियों ने ओल्ड पंचकूला एनएच को किया जाम

Sat, 08 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों ने ओल्ड पंचकूला एनएच को किया जाम
बिजली कर्मियों ने ओल्ड पंचकूला एनएच को किया जाम
विज्ञापन

- ढाई घंटे बीच सड़क बैठकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मांगों को लेकर शुक्रवार को अनुबंधित कर्मचारी एसोसिएशन बिजली निगम, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित हरियायाण कर्मचारी संघ हरियाणा के सैकड़ों सदस्यों ने ओल्ड पंचकूला के नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जैसे ही इसका सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने अधिकारियों की सुनने के बजाय नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन वह करीब ढाई घंटे हाईवे के बीच बैठे रहे। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालक कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कोसते दिखाई दिए। वाहन चालकों का कहना था कि मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने और प्रदर्शन का सभी को अधिकार है, लेकिन इस तरह का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। जिससे दूसरों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि अनुबंधित कर्मचारी एसोसिएशन बिजली निगम के सदस्य लंबे समय से पक्का करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार निगम कर्मियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने पहले विस कूच का फैसला किया, लेकिन जब उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो उन्होंने ओल्ड पंचकूला हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed