{"_id":"5b8af9c842c792463307854b","slug":"15358345542-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड और थंब से खुलेगा डाकघरों में खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड और थंब से खुलेगा डाकघरों में खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मिलेगी सुविधा
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डाकिया हर घर तक पहुंचाएगा बैक सुविधा
- आधार कार्ड और थंब से खुलेगा डाकघरों में खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मिलेगी सुविधा
- पंचकूला के दो उप डाकघरों और तीन शाखा डागर में आइपीपीबी की शुरुआत कृषि मंत्री ने की
-जीरकपुर के लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का लाभ लेने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के लगाने होंगे चक्कर
दीपक शाही
पंचकूला/ जीरकपुर। अब डाकिया पंचकूला में हर घर तक बैक की सुविधा पहुंचाएंगे। ये संभव होगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के तहत। महज 50 रुपये में पंचकूला के लोग इस बैंक में खाता खुलवा सकेंगे। इसकी शुरुआत पहले चरण में शनिवार से पंचकूला के दो उप डाकघर और तीन शाखा डागर में होगी। इनमें पंचकूला सेक्टर-चार का उप डाकघर, बरवाला उप डाकघर व कोर्ट, बिल्ला व रामगढ़ के शाखा डागर शामिल हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने पंचकूला सेक्टर-चार स्थित उप डाकघर से की। पूरे प्रदेश में आईपीपीबी की इस समय कुल 20 शाखाओं की शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंक सिस्टम से जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का तोहफा दिया जा रहा।
इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
बचत और चालू खाता, धन अंतरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, बिल व जनोपयोगी भुगतान, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान शामिल हैं। वहीं ईपीपीबी द्वारा तीसरे पक्ष की तरफ से भी कई वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें छोटे कर्ज, बीमा, निवेश और डाकघर बचत खाता शामिल हैं। इसके साथ ही डाकिये के पास मोबाइल फोन होगा जिससे ग्राहक मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, बिजली, पानी व गैस आदि के बिल सहित बीमा आदि की किश्तों का भी भुगतान कर सकेंगे।
नि:शुल्क मिलेगा एटीएम कार्ड
देश के सभी बैंक एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा देने के लिए शुल्क लेते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक के ग्राहकों को एटीएम लेने के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इसी तरह मोबाइल अलर्ट सुविधा के लिए भी बैंक शुल्क नहीं लेगा। अधिकतर बैंक एसएमएस अलर्ट सुविधा देने के लिए 25 रुपये से 50 रुपये तक शुल्क लेते हैं। इसी तरह खाते में हर तिमाही न्यूनतम राशि कम हो जाने पर भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
रोडवेज की टिकट मशीन की तरह डाकियों को मेन कंप्यूटिंग डिवाइस
डाक विभाग रोडवेज की टिकट मशीन की तरह डाकियों को मेन कंप्यूटिंग डिवाइस उपलब्ध कराएगा, जिससे खाताधारकों को रुपया जमा करने पर रसीद तुरंत दे दी जाएगी। उसमें खाते की पूरी जानकारी भी होगी। इस डिवाइस में ग्राहकों की फोटो खींचने की भी सुविधा है। रुपये के लेन-देन के समय उसकी फोटो ली जाएगी। डाकघरों में बचत खाताधारकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा उनकी मर्जी के अनुसार हीं दी जाएगी। यानी सर्विस पूरी तरह वैकल्पिक होगी। यदि खाताधारक यह सर्विस लेना चाहता है तो उसे अकाउंट को आईपीपीबी अकाउंट से लिंक किया जाएगा।
जीरकपुर के लोगों को मोहाली और चंडीगढ़ के लगाने होंगे चक्कर
जीरकपुर के करीब तीन लाख लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) का लाभ लेने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के चक्कर लगाने पड़ेंगे। क्योंकि जीरकपुर के डाकघरों में फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत नहीं की गई है। पोस्ट मास्टर पुष्पा शर्मा ने बताया कि यहां भी जरूरत है, आने वाले समय में इसकी शुरुआत जीरकपुर में भी हो सकती है। फिलहाल मोहाली सेक्टर-55 के फेस वन और चंडीगढ़ सेक्टर-29 डाकघर में इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है।
क्या कहते हैं पोस्ट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट
पोस्ट ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह ने इस इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय देश में एक लाख 55 हजार डाकघर है जिनमें लगभग तीन लाख डाकिए कार्य कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था से बैंक आपके द्वार की सेवाओं को डाकिए उनके घर पर पहुंचाएंगे।
पूरे प्रदेश में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) की कुल शाखाएं हैं, जिनकी शुरुआत हुई है। यह बैंक विविध प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें बचत एवं चालू खाते, धन अंतरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, बिल एवं जनोपयोगी भुगतान और उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान शामिल हैं। - रंजीत सिंह, सहायक पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा सर्कल।