फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नगर निगम ने लिया डेंगू और मलेरिया से निपटने को मशीनों का सहारा

नगर निगम ने लिया डेंगू और मलेरिया से निपटने को मशीनों का सहारा

Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने लिया डेंगू और मलेरिया से निपटने को मशीनों का सहारा
निगम ने लिया डेंगू और मलेरिया से निपटने को मशीनों का सहारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। निगम ने डेंगू और मलेरिया के मच्छरों से निजात पाने के लिए मशीनों का सहारा लिया है। शहर में नासा की दस मशीनों को लगाया जाएगा। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा द्वारा बनाए गई है। इन 10 मशीनों की कीमत 25 लाख रुपये है और यह सभी मशीनें स्लम एरिया में लगाई जाएंगी। जिसमें राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नाड़ा साहिब, बानपुर, भैंसा टिब्बा, पिंजौर में बंगाला बस्ता, कालका में भैरो की सैर और खड़क मंगोली गांव शामिल हैं। मच्छर को मारने की यह मशीनें गर्मी संवेदन और कार्बन डाई ऑक्साइड का पता लगाने के बाद खुद ही मच्छरों को अपनी ओर खींचकर मार देती है। थर्मल इमेजरी और गैस निकलने पर मशीन मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है और उसके बाद मार देती है। इस मशीन को नासा के वैज्ञानिकों ने मच्छरों पर स्टडी के बाद डेवलप किया है, आमतौर पर मच्छर इंसान का खून चूसते हैं, वैज्ञानिकों ने एक जगह इंसान का खून रखा, देखा कि मच्छर ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली। इसके बाद कार्बन डाई ऑक्साइड से मच्छरों को आकर्षित करने की कोशिश की गई। तो भी मच्छर आकर्षित नहीं हुए इसके बाद ह्यूमन टेंपरेचर मेंटेन कर कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ी गई तो मच्छर इस ओर आकर्षित होने लगे। इस स्टडी के आधार पर ही नासा के वैज्ञानिकों ने मच्छर मारने की टेक्नोलॉजी को विकसित किया। मच्छर जब मशीन पर बैठेंगे तो ये मच्छरों को अपने अंदर खींच लेगी। मशीन में लगे ब्लेड मच्छरों को खत्म कर देंगे। नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि करीब 25 किलोग्राम की यह मशीन एक किलोमीटर एरिया के मच्छरों को आकर्षित करती हैं। ह्यूमन टेम्प्रेचर और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने वाली मशीन पर जब मच्छर बैठते हैं, तो यह उन्हें अंदर खींच लेती हैं। इस मशीन में अंदर लगे ब्लेड मच्छरों को खत्म कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed