फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पोर्न वीडियो कांड : महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी

पोर्न वीडियो कांड : महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी

Sun, 02 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पोर्न वीडियो कांड : महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी
सुबह तक गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं तो करेंगे प्रदर्शन: मेहता
विज्ञापन

पोर्न वीडियो कांड : महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी

- पुलिस पर लगाया विधायक के दबाव में काम करने का आरोप
- आरोपी कर रहा है वीडियो कांफ्रेंसिंग, पुलिस कर रही छापेमारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के एक मीडिया के व्हाट्स एप ग्रुप में 65 पोर्न वीडियो शेयर करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ ही आरोपी भाजयुमो के पूर्व जिला उपप्रधान अमित गुप्ता व स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की मुश्किलें भी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस मुद्दे को राजनीतिक तूल देकर भुनाने की कोशिश में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। शनिवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता ने जहां पुलिस प्रशासन पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस को चेतावनी दी कि यदि रविवार सुबह तक आरोपी अमित गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह पार्टी नेताओं और वर्करों के साथ सेक्टर-19 में उग्र प्रदर्शन करेंगी। उधर, इस मामले में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी अपने बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी अमित गुप्ता से उनका किसी तरह का कोई ब्लड रिलेशन नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए उनकी छवि धूमिल करने को ओछी राजनीति कर रहे हैं। गौरतलब है कि भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बुधवार रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह के दौरान मीडिया के पंचकूला मंथन नामक व्हाट्स एप ग्रुप में करीब 60 से 65 पोर्न वीडियो को शेयर किया था। जो वीरवार को पूरा दिन शहरवासियों और राजनीतिक पार्टियों के साथ प्रशासनिक आलाधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले को महिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष रंजीता मेहता ने गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसके अलावा उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम मनोहर लाल से भी करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने मिलने की इजाजत नहीं दी। राजनीतिक दबाव के चलते शुक्रवार को सेक्टर-5 थाना पुलिस आरोपी अमित गुप्ता के खिलाफ आईटी सेक्शन की धारा-60/78 के तहत केस दर्ज कर लिया था।
रंजीता मेहता का आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी महज एक दिखावा है क्योंकि एक तरफ पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि आरोपी अभी उनकी नजरों से दूर है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी अमित गुप्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों को अपनी सफाई देता फिर रहा है। इसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि रविवार सुबह तक अमित गुप्ता को गिरफ्तार न किया गया तो वह पार्टी नेताओं और वर्करों के साथ सेक्टर-19 में उग्र प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


केस संबंधित डॉक्यूमेंट कर रहे हैं इकट्ठा : एसएचओ
सेक्टर-5 थाना प्रभारी अरविंद का कहना है कि महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता के आरोप गलत हैं। पुलिस किसी के दबाव में आकर काम नहीं कर रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही केस से संबंधित कुछ डॉक्यूमेंट को भी इकट्ठा किया जा रहा है। ताकि गिरफ्तारी के बाद सबूत के साथ उसे कोर्ट में पेश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के साथ मेरा कोई ब्लड रिलेशन नहीं : विधायक
पोर्न वीडियो शेयरिंग मामले को लेकर जब अमर उजाला ने पंचकूला विधायक ज्ञानचंद से बात की तो उन्होंने कहा कि आरोपी अमित गुप्ता के साथ उनका किसी तरह का कोई ब्लड रिलेशन नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए इस मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं और वे लोग एक सोची समझी साजिश के तहत मेरा नाम इस मामले में जोड़कर मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।


भाजपा नेता विधायक के पक्ष में उतरे
कांग्रेस और आप के धरना प्रदर्शन के बाद भाजपाई अब स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के बचाव में उतर आए हैं। वह अब व्हाट्स एप पर पोस्ट शेयर कर लोगों को सच्चाई बता रहे हैं। भाजपा नेता पोस्ट के जरिए लोगों को बता रहे हैं कि पोर्न कांड से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का कोई लेना-देना नहीं है। अमित गुप्ता ने जो गलती की उस पर भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी से इस्तीफा ले लिया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में भी पार्टी नेताओं का किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed