फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रक्षाबंधन: जमीं पर उतरा रिश्तों का बंधन

रक्षाबंधन: जमीं पर उतरा रिश्तों का बंधन

Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: जमीं पर उतरा रिश्तों का बंधन
रक्षाबंधन: जमीं पर उतरा रिश्तों का बंधन
विज्ञापन


- सामान्य अस्पताल में महिला ने बेटा-बेटी को दिया जन्म
- पंचकूला में सात कन्याओं और आठ लड़कों ने लिया जन्म
- अस्पताल स्टाफ ने रक्षासूत्र बंधवा मनाया भाई-बहन का पवित्र त्योहार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज कई घरों में किलकारियां भी लेकर आया। राखी का ये बंधन एक घर में रिश्तों का अनोखा बंधन लेकर आया। यहां भाई-बहन एक साथ जमीं पर उतरे और सूने आंगन में दोहरी खुशियों की किलकारियां गूंजने लगी। वहीं, मां-बाप की इस खुशी में शामिल होने में सामान्य अस्पताल का स्टाफ भी पीछे नहीं रहा। जैसे ही महिला ने बेटा-बेटी का जन्म दिया। नर्सों ने बाजार से रक्षाबंधन मंगवाकर बहन के हाथों भाई की कलाई पर राखी बंधवाई। इतना ही नहीं खुशी में स्टाफ ने एक-दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया।

परिजनों ने कहा कि ये कुदरत का करिश्मा ही है कि उन्हें रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर ऐसी खुशी मिली है। इसके अलावा सामान्य अस्पताल में रविवार को सात बच्चियों और सात बेटों ने जन्म लिया। ऐसे में किसी परिवार में भाई की कमी दूर हुई तो कहीं बहन की। इन परिवारों में भाई-बहन के रिश्तों की डोर और मजबूत हो गई। पंचकूला सेक्टर-20 निवासी रुचिका पत्नी रोहित ने बताया कि जैसे ही उन्हें नर्स ने बताया कि उन्होंने बेटा-बेटी को जन्म दिया है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed