फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

Mon, 27 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न
बैडमिंटन खिलाड़ियों को श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन


- तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने 250 मैच खेले
- समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग भी हैं। यह बात प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 13वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अश्वनी गुप्ता एक राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन के खिलाड़ी थे। उनका सड़क हादसे में निधन हो गया था। उनकी याद में ही अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट हर साल उनकी याद में खेल की गतिविधियों का आयोजन करता है। उन्होंने कहा है कि उनकी अपनी विधानसभा नारायणगढ़ के युवा ने एशियन खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
इस अवसर पर पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक व ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह बैडमिंटन चैंपियनशिप अश्वनी गुप्ता की याद में आयोजित की जाती है, जो कि इसी हाल में बैडमिंटन खेला करते थे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव जतिन्द्र महाजन ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में 250 मैच खेल। बैडमिंटन में एकल फाइनल मैच अक्षय महाजन और दीपक खेत्री के बीच खेला गया। अक्षय ने पहला मुकाबला 21-15 व दूसरा मुकाबला 21-16 से जीत दर्ज की। श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने अश्वनी गुप्ता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपायुक्त मुकुल कुमार, एसडीएम पंकज सोतिया, जिला बैडमिंटन प्रधान डीपी सोनी, जतिंदर महाजन, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा, जिला युवा मोर्च के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, महासचिव एनडी शर्मा, नरेन्द्र मेहता, अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed