{"_id":"5b50f4f24f1c1be94b8b5c21","slug":"15320322392-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर जमीन घोटाले में पेश हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर जमीन घोटाले में पेश हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
मानेसर जमीन घोटाले में पेश हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मानेसर जमीन घोटाला मामले में वीरवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य आरोपी भी पेश हुए। इस मामले में सभी आरोपियों के संबंधित दस्तावेज पेश न करने की वजह से चालान की स्क्रूटनी नहीं हो सकी। मानेसर से करोड़ों की जमीन के अधिग्रहण में हुए घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री, तत्कालीन अधिकारियों समेत कुल 34 को आरोपी बनाया गया। किसानों को अधिग्रहण का डर दिखाकर उनकी करोड़ों की सैकड़ों एकड़ जमीनें लेकर बाद में बिल्डरों को बेच दी गई थीं। इस मामले में 80 हजार पन्नों की चार्जशीट फरवरी में सौंपी गई थी। अब इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपने के बाद चालान की स्क्रूटनी होगी। बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार और अभिषेक राणा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से चालान की स्क्रूटनी नहीं हो सकी।