फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   राउंड अबाउट्स के सौंदर्यीकरण का शुरुआत

राउंड अबाउट्स के सौंदर्यीकरण का शुरुआत

Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
राउंड अबाउट्स के सौंदर्यीकरण का शुरुआत
ढ़ाई करोड़ रुपये में प्रवेश द्वार और चौंक का हो रहा है सौंदर्यीकरण
विज्ञापन


- नौ राउंड अबाउट्स को दी जाएगी विदेश के चौंक-चौराहों की तर्ज पर नई शक्ल
- शहर के प्रवेश द्वार व चौक के सौंदर्यीकरण में आएगी ढाई करोड़ रुपये की लागत

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने शहर के नौ राउंड अबॉउट के सौंदर्यीकरण का सेक्टर-7/8/17/18 से शुभारंभ किया। इसकी अध्यक्षता नगर निगम पंचकूला प्रशासक राजेश जोगपाल ने की।
ज्ञानचंद गुप्ता ने शहर के नौ राउंड अबॉउट्स के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया। विधायक ने कहा कि शुरुआत से ही उनका लक्ष्य रहा है कि शहर को साफ-सुथरा, सुंदर व ग्रीन बनाया जाए और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ रुपये की लागत से नौ राउंड अबॅाउटस का सौंदर्यीकरण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों की तर्ज पर शहर के साथ सड़कों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसकी रविवार को शुरुआत हुई है। शहर के छह प्रवेश द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री पंचकूला शहर आए थे तो उन्होंने दस करोड़ रुपये की राशि शहर के विकास कार्यों के लिए मुहैया करवाई थी। इसमें से ढाई करोड़ रुपये की राशि शहर के प्रवेश द्वार व चौक के सौंदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सौंदर्यीकरण के लिए सेक्टर 7/8/17/18, सेक्टर 9/10/15/16, सेक्टर-8/9/16/17, सेक्टर-4/5/10/11, सेक्टर 5/6/7/8, सेक्टर 11/12/12ए/14, सेक्टर 1/2/5/6 के राउंड अबाउट्स शामिल है। विधायक ने निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल व उनकी टीम और हुडा के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी और कहा कि उनके प्रयासों से शहर को स्वच्छ, ग्रीन व सुंदर बनाए जाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। पंचकूला शहर स्मार्ट सीटी में आगे बढ़ रहा है। प्रशासक ने बताया कि इस तरह के कार्य अमेरिका, फ्लोरिडा, न्यूजीलैंड और फ्रांस के कुछ चुनिंदा शहर में हुए हैं। आने वाले समय में ये आधुनिक चौराहे एक मिसाल कायम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed