{"_id":"5b4ba4c14f1c1b4b748b5069","slug":"153168403018-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत मामले में विक्की को लिया तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत मामले में विक्की को लिया तीन दिन के रिमांड पर
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की मौत मामले में विक्की को लिया तीन दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंदिरा कालोनी में हुई युवक की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इनमें से एक आरोपी विक्की को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया गया, जबकि दो अन्य शीशपाल और नवीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान इस मामले के आरोपी से कार की बरामदगी सहित मृतक युवक संदीप के साथ हुई मारपीट की वजह सहित अन्य तथ्यों का खुलासा होगा। बुधवार रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद जब संदीप का भाई राहुल सेक्टर-16 पुलिस चौकी पहुंचा तो उसके साथ भी वहां मारपीट की गई। इसी बीच संदीप की भी मौत हो गई। इस मामले के विरोध में कालोनी वासियों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे होने वाली पूछताछ में इस बात का भी खुलासा होगा कि घटना के वक्त चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ क्या सांठगांठ थी। परिजनों की तरफ से बार बार पुलिस चौकी में घटना की रात तैनात तत्कालीन इंचार्ज सहित एक एएसआई पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।