फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   युवक की मौत मामले में तीन गिरफ्तार

युवक की मौत मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत मामले में तीन गिरफ्तार
तीनों आरोपियों को आज अदालत में किया जाएगा पेश
विज्ञापन


- इंदिरा कालोनी में युवक की मौत के मामले में विक्की, नवीन और शीशपाल की हुई थी गिरफ्तारी
- आरोपियों के खिलाफ मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंदिरा कालोनी में युवक की मौत के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की, नवीन और शीशपाल के तौर पर हुई है।
बुधवार रात को दो गुटों में हुई मारपीट के बाद मामला इतना गहरा गया था कि मृतक संदीप के परिजनों सहित कालोनी वासियों ने कई बार सड़क जाम किया और चौकी का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

दरअसल, 19 वर्षीय संदीप के साथ दूसरे गुट के कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इस घटना के बाद पीड़ित युवक का भाई भी मौके पर पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया। लेकिन, वहां एक आरोपी पहुंचा और मृतक संदीप के भाई राहुल को पुलिस चौकी पर बुलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद विक्की ने एएसआई के साथ मिलकर राहुल के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद संदीप अपने घर पर फंदे से लटका मिला। इस मामले में भी परिजनों ने विक्की और उसके दोस्तों सहित दो पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए थे। चौकी इंचार्ज और एएसआई को सस्पेंड कर दिया जबकि परिजनों और कालोनी वासियों के विरोध के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-14 थाना के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed