{"_id":"5b2c090e4f1c1baa6e8b9050","slug":"152961256017-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग वास्तव में इंसान को इंसान बनाता है: राज्यपाल
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल
- कर्मचारी, स्कूली छात्र, धार्मिक संगठनों, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस सहित अनेक संगठनों लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यपाल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। शांति एवं सामंजस्य के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 21 जून, उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा जबकि दक्षिण गोलार्ध में सबसे छोटा दिन होता है, इसलिए योग दिवस मनाया जाता है।
राज्यपाल ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई परिवारों की तीनों पीढ़ियां भी योगाभ्यास कर रही हैं। पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है, जिसने आध्यात्मिक दृष्टि से विश्व गुरु का सिंहासन प्राप्त किया है। नर से नारायण बनाने की कला जीवन को सफलतापूर्वक फिटनेस के साथ जीवन पद्धति देश में बदल रही है। भारत ने इसके माध्यम से पूरे विश्व में एकता समन्वय और शांति का संदेश दिया है। राज्यपाल ने कहा कि भारत 1947 में आजाद हुआ तब हमें केवल राजनीतिक स्वतंत्रता मिली, लेकिन देश की अखंडता और पहचान पूरी तरह स्थापित नहीं हुई थी।
यूएनओ की बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आग्रह किया था, जिसे 177 देशों ने समर्थन किया। अब विश्व के सभी देशों में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। योग एकता का स्वरूप होता है। योग ऐसी कला है जो वास्तव में इंसान को इंसान बनाती है। योग के माध्यम से शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा, प्राण का एकाकार होता है, जिससे व्यक्ति एकात्मक कहलाता है। योग दिवस कार्यक्रम में पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, उपायुक्त मुकुल कुमार सहित अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा पतंजलि योग पीठ के सदस्यों, धार्मिक संगठनों, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।