फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 महिलाओं समेत 15 से ज्यादा कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक घायल

शिक्षकों और लैब सहायकों पर बरसा पुलिस की लाठी का कहर, कई पहुंचे अस्पताल

Thu, 10 May 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 10 May 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
4 महिलाओं समेत 15 से ज्यादा कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक घायल
टीचर्स का प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों पर पंचकूला पुलिस का कहर देखने को मिला। सेक्टर-5 के धरनास्थल से शिक्षा सदन का घेराव करने जा रहे कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को पुलिस ने धरनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर रोक लिया, लेकिन शिक्षक नहीं माने और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने हल्के बल के साथ कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों पर जमकर वाटर कैनन चलाया।

इस दौरान चार महिलाओं समेत 15 से ज्यादा कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों को चोटें आईं। लगातार एक के बाद एक वाटर कैनन का इस्तेमाल कंप्यूटर टीचर व लैब सहायकों पर किया गया और बीच-बीच में हल्के डंडे का भी सामना शिक्षकों को करना पड़ा। हंगामे के बाद शिक्षा सदन के निदेशक राजीव रत्न से बैठक हुई। इसमें बात सिरे नहीं चढ़ी और निदेशक ने बताया कि आदेशों को मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक बिफर गए और फिर से आगे बढ़ने का फैसला किया। प्रशासन की तरफ से एक बार फिर से मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल से बातचीत का आश्वासन दिया। दो घंटे इंतजार करने के बाद भी कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया तो आखिरकार शाम छह बजे एक बार फिर से कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक सड़क पर उग्र प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने शिक्षकों के डेलीगेशन की मुलाकात प्रशासन से करवाई। सीएम के ओएसडी ने शिक्षकों से 22 मई तक का समय मांगा है। कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम धीमान ने बताया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 23 मई से कंप्यूटर शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची
प्रदर्शनकारियों और पुलिस की भिड़ंत में एक के बाद एक कई प्रदर्शनकारी चोटिल हुए, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। बीच सड़क पर पड़े शिक्षक कराहते रहे। अफरातफरी में घायलों को निजी साधनों और पीसीआर के माध्यम से पंचकूला के जनरल अस्पताल पहुंचाया गया।


घायलों में कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम धीमान, रजिया सुल्तान यमुनानगर, उमेश रोहतक, सुनील बिश्नोई फतेहाबाद और सुमित्रा रोहतक को सिर में गहरी चोटें आईं। वहीं, घायलों में राजीव सैनी अंबाला, अविनाश शर्मा यमुनानगर, प्रियव्रत जींद, मेवा सिंह जींद, सुरेश करनाल, अमित करनाल, सुनील फतेहाबाद, संदीप जींद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed