फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गूगा माड़ी और मूर्तियों के अनादर पर एकजुट हुए हिन्दू संगठन

गूगा माड़ी और मूर्तियों के अनादर पर एकजुट हुए हिन्दू संगठन

Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गूगा माड़ी और मूर्तियों के अनादर पर एकजुट हुए हिन्दू संगठन
गूगा माड़ी और मूर्तियों के अनादर पर एकजुट हुए हिंदू संगठन
विज्ञापन


- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
- कार्रवाई पर जताया विरोध, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
- प्राधिकरण ने गठित की कमेटी, सात दिनों में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
तीन दिन पहले सेक्टर-11 में गीता मंदिर के पीछे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से की गई कार्रवाई के तहत 100 साल पुराने गूगा माड़ी और नगर खेड़ा को ध्वस्त करने पर हिंदू संगठनों ने रोष जताया। वीरवार को सेक्टर-11 से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना (पंजाब), अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा और करणी सेना के सदस्यों ने प्राधिकरण दफ्तर के बाहर इस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक दीपक आहूजा से मुलाकात की। आहूजा ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर, सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। इस मामले में शाम प्रतिनिधियों ने बिजली और पानी मुहैया करवाने की मांग की, लेकिन प्राधिकरण की ओर से इस मामले में कोई आदेश नहीं जारी किए गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शैलेष शर्मा, शिवसेना (मोहाली) के चेयरमैन और भगवा रक्षा दल पंजाब के अध्यक्ष अमित भार्गव, बजरंग दल, जिला सह संयोजक मनोज राणा ने मांग की है कि मंदिर और प्रतिमाओं का अनादर करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुरानी जगह पर भी माड़ी और शिवमंदिर के पुन: निर्माण की मांग की है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि अतिक्रमण के तहत अगर जमीन को खाली कराया गया है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन पुराने गूगा माड़ी और खेड़ा को तोड़ना और मूर्तियों का अनादर करने से हिंदू संगठनों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर प्रशासन ने जल्द गौर नहीं किया तो सोमवार को इस मामले में उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भी इस कार्रवाई के विरोध में विहिप ने पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराने की बात कही है। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान हनुमान और जाहर वीर गोगा की प्रतिमा के साथ निरादर किया गया हैं जबकि शिव परिवार, शीतला माता, बाबा गोरखनाथ की प्रतिमा और शिवलिंग को तोड़ दिया गया है। प्राधिकरण दफ्तर के बाहर किए प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के भीम भारद्वाज, प्रदेश सचिव सोनू, करणी सेना से सूरज राणा और दीपक राणा सहित दर्जनों प्रतिनिधियों ने अपनी मांग करते इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed