फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बारिंग स्कूल ने पार्टनर स्कूल के तौर पर द गुरुकुल, जीरकपुर का किया चयन

बारिंग स्कूल ने पार्टनर स्कूल के तौर पर द गुरुकुल, जीरकपुर का किया चयन

Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बारिंग स्कूल ने पार्टनर स्कूल के तौर पर द गुरुकुल, जीरकपुर का किया चयन
लंदन के बारिंग स्कूल ने पार्टनर स्कूल के तौर पर द गुरुकुल का किया चयन
विज्ञापन


- स्कूल में पहुंचे ब्रिटिश अध्यापकों ने साझा किए विचार
- शिक्षा में इस्तेमाल होने वाले तकनीक के साथ संस्कृति पर भी हुई चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
लंदन स्थित बारिंग प्राइमरी स्कूल ने कनेक्टिंग क्लासरूम प्रोग्राम के तहत द गुरुकुल, जीरकपुर का पार्टनर स्कूल के तौर पर चयन किया। ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस प्रोग्राम के तहत लंदन से द गुरुकुल पहुंचे टिमोथी मैथ्यू और कैरोलिन फिलिप्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 30 अप्रैल से तीन मई तक भारत के प्रवास के दौरान दोनों अध्यापकों ने स्कूल की शिक्षा प्रणाली, पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक तकनीक से रूबरू होने के साथ-साथ बेहतरीन स्कूल बिल्डिंग की भी तारीफ की। पहली बार भारत के दौरे पर आए बारिंग स्कूल की हेड टीचर कैरोलिन और मैथ्यू ने बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ फुर्सत के क्षणों में उनके साथ दोनों देशों के बारे में विचार भी साझा किए।

ब्रिटिश काउंसिल की ओर से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत स्कूलों को ग्रांट भी दी जाती हैं। इस प्रोग्राम के तहत दोनों देशों के अध्यापक, एक-दूसरे देशों के स्कूलों में जाकर वहां की शिक्षा प्रणाली से रूबरू होने के साथ साथ बच्चों और टीचर्स से ब्रिटेन की शिक्षा प्रणाली और पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले तकनीक साझा करते हैं। अगले माह स्कूल के दो अध्यापक भी इसी प्रोग्राम के तहत ब्रिटेन के स्कूल का दौरा करेंगे। इसके अलावा लंदन से आए दोनों अध्यापकों ने क्लासरूम में बच्चों से बातचीत की और यहां की तकनीक को समझा। स्टोरी टेलिंग और पपेट मेकिंग, स्केटिंग, आईटी, योग सहित भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं की भी बारीकियां समझने की कोशिश की। स्कूल की प्रिंसिपल हीना शर्मा ने बताया कि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में विचार साझा किए जाते हैं। इससे दोनों देशों के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। शिक्षा के वैश्विक स्तर पर पहुंचने का फायदा छात्र-छात्राओं को मिलता है, जो उनके बेहतर भविष्य बनाने में काफी सहयोगी है। दोनों ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने स्कूल में आयोजित हवन में भी हिस्सा लिया, जो उनके लिए ताउम्र यादगार लम्हा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed