फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ाष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले चार खिलाडिय़ों को डीजीपी ने किया सम्मानित

ाष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले चार खिलाडिय़ों को डीजीपी ने किया सम्मानित

Fri, 20 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
ाष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले चार खिलाडिय़ों को डीजीपी ने किया सम्मानित
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों को डीजीपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन


- कार्यक्रम में सीमा आंतिल के न पहुंचने पर अभिभावकों को किया गया सम्मानित
- एशियाई खेलों में स्वर्ण विजेता को 10, रजन जीतने पर सात और कांस्य मिलने पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के चार खिलाड़ियों को डीजीपी बीएस संधू ने वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-छह स्थित पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के इन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर हरियाणा पुलिस, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। डीएसपी विकास कृष्ण ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, उप निरीक्षक मौसम खत्री ने कुश्ती में रजत जबकि एसआई बबीता फौगाट ने भी कुश्ती में रजत और एसआई सीमा आंतिल को डिस्कस थ्रो में रजत पदक दिया है। हरियाणा पुलिस की ओर से डीजीपी ने विकास कृष्ण को पांच लाख रुपये, जबकि रजत पदक विजेता मौसम खत्री, बबीता फौगाट तथा सीमा आंतिल को तीन-तीन लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीमा आंतिल के नहीं पहुंचने पर उनके अभिभावकों ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) केके मिश्रा, एडीजीपी (क्राइम) पीके अग्रवाल, एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) मोहम्मद अकील, आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) एएस चावला सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


एशियाई खेलों में पदक जीतने पर 10 लाख तक का इनाम
डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस को इन खिलाड़ियों पर गर्व है। इन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने घोषणा की कि जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल करने वाले हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों को 10, सात और पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed