{"_id":"5ac3daec4f1c1bc4618b55b7","slug":"15227850091-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह से मरीज ओपीडी के पास हीं मेडिसिन ले सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह से मरीज ओपीडी के पास हीं मेडिसिन ले सकेंगे
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकेट्रिक और स्किन ओपीडी के मरीजों के लिए अलग से बनेगी डिस्पेंसरी
- अभी एक मरीज को जनरल अस्पताल में मेडिसिन लेने में लगता हैं आधे घंटे का समय
- अगले सप्ताह से मरीज ओपीडी के नजदीक से ही ले सकेंगे मेडिसिन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल में साइकेट्रिक और स्किन ओपीडी के मरीजों के लिए अलग से डिस्पेंसरी तैयार किया जा रहा है। ताकि मरीज को जांच के बाद दवा के लिए घंटों लाइन में न लगना पड़े। ये डिस्पेंसरी दोनों ओपीडी के पास तैयार की जा रही है। इसका लाभ अगले सप्ताह से मरीज उठा सकेंगे। इन मेडिसिन डिस्पेंसरी की शुरुआत के बाद मेडिसिन ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी में मरीजों का अनुपात दूसरी ओपीडी से ज्यादा होता है, साइकेट्रिक और स्किन डिस्पेंसरी की शुरुआत होते ही दोनों ओपीडी के मरीज जो पहले मेन डिस्पेंसरी में दवा के लिए आते थे, उनकी भीड़ मेन डिस्पेंसरी से कम हो जाएगी और ऐसे में मेडिसिन ओपीडी के मरीज भी डॉक्टर से जांच के बाद कम समय में दवा ले सकेंगे। बता दें कि अभी रोजाना अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर से जांच के बाद मेडिसिन लेने के लिए करीब 30-35 मिनट का समय लगता है। रोजाना अस्पताल में इलाज के लिए करीब चार हजार मरीज आते हैं।
सर्वर की समस्या को दूर करने के लिए अलग से इंटरनेट सेवा:
पंचकूला के जनरल अस्पताल में अक्सर सर्वर डाउन होने के चलते जांच के लिए आने वाले मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए काफी समय लगता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग से रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए इंटरनेट सेवा मुहैया करवाने का फैसला लिया गया है, ताकि उसका इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने के दौरान किया जा सके और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं की परेशानी से लोग बच सकें।
क्या कहते हैं पीएमओ डॉ. संजीव त्रेहन
जनरल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव त्रेहन ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर स्किन और साइकेट्रिक ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए अलग से डिस्पेंसरी तैयार की जा रही है। ये डिस्पेंसरी ओपीडी के पास ही बनाई जा रही है। इससे मरीजों की भीड़ कम होगी और कम समय में दवा मिल सकेगी। वहीं टोकन सिस्टम को भी सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रॉपर तरीके से काम किया जा रहा है। जल्द ही ये सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी।