फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   और सड़क पर आधार कार्ड फेंककर चलता बना डाकिया

और सड़क पर आधार कार्ड फेंककर चलता बना डाकिया

Wed, 21 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
और सड़क पर आधार कार्ड फेंककर चलता बना डाकिया
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


अमर उजाला एक्सक्लूसिव..............

और सड़क पर आधार कार्ड फेंककर चलता बना डाकिया

- जिन सैकड़ों आधार कार्डों को पहुंचाना था घर, वह पंचकूला की सड़क पर बिखरे मिले
- उच्चाधिकारी ने मामले में दिए जांच के आदेश

सर्वेश कुमार/भव्य नरेश
पंचकूला।
आपके बारे में पूरा ब्यौरा देने वाला और भारतीय नागरिकता का पुख्ता प्रमाण ‘आधार कार्ड’ मंगलवार को पंचकूला की सड़क पर सैकड़ों की संख्या में मिलने से हड़कंप मच गया। डाक विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण खामियाजा भुगत रहे लोगों के सवालों का जवाब न तो विभागीय कर्मी के पास है और न ही अधिकारी के पास। आलम यह है कि आधार कार्ड न होने की वजह से स्कूल में दाखिला, अस्पताल में रजिस्ट्रेशन, एलपीजी सब्सिडी, निजी बैंक से लोन सहित दर्जनों बुनियादी सुविधाओं का फायदा उन सैकड़ों लोगों को नहीं मिल सकेगा, जिनके कार्ड बन चुके हैं।
वहीं, इस दस्तावेज के न होने की वजह से सबसे बड़ी दिक्कत उन बच्चों को आएगी जिनको बगैर आधार कार्ड स्कूलों में दाखिला नहीं मिल सकेगा। इंदिरा कालोनी में एक साथ सैकड़ों आधार कार्ड सड़क के किनारे बिखरे मिलने पर आसपास के लोगों में भी विभागीय लापरवाही के प्रति रोष दिखा। डाक के जरिये भेजे गए आधार कार्ड घरों तक संबंधित व्यक्ति के हाथ में ही सौंपने की पोस्टमैन की जिम्मेवारी है। इंदिरा कालोनी और आसपास के घरों में सैकड़ों कार्ड्स को बांटने के लिए पोस्टमैन तो निकला, लेकिन कार्ड घरों की बजाय सड़क पर मिले। सैकड़ों लोगों को आधार से निराधार बनाने में हुई गलती के लिए डाक विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


बच्चों ने 20 रुपये लेकर घरों तक पहुंचाए कार्ड
बिखरे आधार कार्ड को हाथों में उठाकर बच्चों ने महज 20-20 रुपये में घरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को मना किया, लेकिन कुछ बच्चों ने इस कार्ड की अहमियत समझते हुए कहा कि अगर डाकिया के पास वक्त नहीं है तो यह काम खुद कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का बढ़ा खतरा
सैकड़ों लोगों तक नहीं पहुंचने वाले आधार कार्ड का अगर किसी भी जगह पर गलत इस्तेमाल किया जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेवार होगा, यह अभी भी एक सवाल है। इस पर संज्ञान लेते हुए डाक विभाग ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।


वर्जन
सड़क पर आधार कार्ड पड़े होना बेहद गंभीर मसला है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच की जिम्मेवारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
एमआर मित्तल, एसएसपी, अंबाला डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed