फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   -पंचकूला सेक्टर 14 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं उर्मिल सांगवान

-पंचकूला सेक्टर 14 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं उर्मिल सांगवान

Mon, 19 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
-पंचकूला सेक्टर 14 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं उर्मिल सांगवान
गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज की शिक्षिका को मिला बेस्ट सिटीजंस ऑफ इंडिया अवार्ड 2018
विज्ञापन


- पंचकूला सेक्टर-14 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में अंग्रेेजी की शिक्षिका हैं उर्मिल सांगवान
- पूरे प्रदेश में तीन लोगों को और देशभर में 142 लोगों को मिला है यह सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उर्मिल सांगवान को इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस की ओर से ‘द बेस्ट सिटीजंस ऑफ इंडिया’ अवार्ड 2018 पुरस्कार और सम्मान से विभूषित किया गया है। ये अवार्ड देशभर में करीब 142 लोगों को राजनीति, खेल, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए दिया गया। पूरे हरियाणा में तीन लोगों को ये अवार्ड मिला है। जिनमें पंचकूला की उर्मिल सांगवान भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 142 लोगों में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, चंडीगढ़ के पंजाब के पूर्व राज्यपाल और पूर्व प्रशासक शिवराज विश्वनाथ पाटिल, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य लोग शामिल हैं। शिक्षिका ने बताया कि उनको यह सम्मान शिक्षा में योगदान के लिए प्रदान किया गया है। वह पंचकूला सेक्टर-20 के पास पीरमुछल्ला की रहने वाली हैं। पीजी स्तर पर भी उर्मिल गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें 2017 में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड के खिताब से भी नवाजा गया था।


कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों को ट्रांसलेट करने पर मिला बेस्ट ट्रांसलेटर का अवार्ड
पंचकूला की शिक्षिका उर्मिल सांगवान ने कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों से जुड़े इतिहास का अंग्रेजी अनुवाद भी किया था। जिसके लिए उर्मिल को प्रदेश सरकार की ओर से सन 2000 में बेस्ट ट्रांसलेटर का अवार्ड भी दिया गया था। इसके अलावा उन्हें जिला प्रशासन की ओर से भी शिक्षा में योगदान के लिए पंद्रह अगस्त को सम्मानित किया गया था। उर्मिल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में भी योगदान देती रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने 5100 रुपये का योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed