{"_id":"5aaec5be4f1c1bc4758b61cd","slug":"15214035751720-4-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण कैंप नग्गल में 20 मार्च से 4 अप्रैल तक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण कैंप नग्गल में 20 मार्च से 4 अप्रैल तक।
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती के लिए शारीरिक प्रशिक्षण देगा मंच
- नग्गल में युवाओं के लिए लगेगा 20 मार्च से चार अप्रैल तक शारीरिक प्रशिक्षण कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
महाराणा प्रताप जागृति मंच के बरवाला कार्यालय में मंच के प्रमुख सदस्यों व कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मंच के सदस्य कृष्ण पाल राणा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मंच ने निर्णय लिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-73 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर नग्गल में युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए मनोज राणा की ओर से 20 मार्च से चार अप्रैल तक शाम तीन बजे से सात बजे तक शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में मंच के सदस्यता अभियान भी समीक्षा की गई। इसके अलावा मोरनी, बरवाला, रायपुररानी व पिंजौर के दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम व समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया। मौके पर कुशलपाल राणा, हरपाल, जसपाल, रणदीप, परमजीत, भम्भूल, अशोक, सरव सिंह, सुल्तानपुर सरपंच संजीव व रविन्द्र सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।