फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पैरा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन

सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पैरा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन

Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पैरा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन
400 मीटर रेस में झज्जर के विकास और कैथल की माफी ने मारी बाजी
विज्ञापन


- सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पैरा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न
- प्रतियोगिता में प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों के करीब 400 खिलाड़ी ले रहे थे हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पैरा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने एथलेटिक के दौड़, जेवलिन थ्रो, लांग जंप इवेंट में हिस्सा लिया। 14 से 16 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये प्रतियोगिता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एन सत्यन और युवा कार्यक्रम अधिकारी नसीम अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

लड़कों में 400 मीटर रेस के विजेता
इवेंट, 400 मीटर रेस, लड़कों के टी 46 कैटेगरी में झज्जर के विकास कुमार पहले, सीएच दादरी के राज कुमार दूसरे व पलवल के धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं टी 44 कैटेगरी में, झज्जर के परमजीत सिंह ने पहला, झज्जर के संदीप कुमार दूसरा व सीएच. दादरी के मुकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 42 कैटेगरी में, रोहतक के राजेश पहले, पलवल के सुरिंद्र दूूसरे व जींद प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे और लड़कों के अंडर 19 आयुवर्ग के टी-46 कैटेगरी में, हिसार के अनूप पहले, सिरसा के प्रमोद दूसरे व फरीदाबाद के सतीश ने तीसरा स्थान हासिल। वहीं टी 44 कैटेगरी में, हिसार के संदीप पहले, करनाल के आशीष दूसरे व पानीपत के टिंकू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लड़कियों की अंडर -19 में 400 मीटर रेस
टी 46 कैटेगरी में कैथल की माफी पहले, फरीदाबाद की उर्मिला दूसरे व कुरुक्षेत्र की सोनाली तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं टी 42 कैटेगरी में, फरीदाबाद की पलक पहले, कैथल की लक्ष्मी दूसरे व नूंह की नाजमीन तीसरे स्थान स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवलिन थ्रो:
टी-46 कैटेगरी में, भिवानी के दीपक पहले, भिवानी के ही राजेश दूसरे व हिसार के मांघे राम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं टी 44 कैटेगरी में, भिवानी के प्रदीप पहले, पलवल के कृपाल दूसरे व सीएच दादरी के सोम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टी 42 कैटेगरी में, भिवानी के ज्ञानेंद्र सिंह पहले, कुरुक्षेत्र के बलजिंदर कुमार दूसरे, सोनीपत के जय कृपाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed