{"_id":"5a9461404f1c1b805a8bc0c5","slug":"15196738875-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर जमीन घोटाले में चालान की हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर जमीन घोटाले में चालान की हुई चेकिंग
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
मानेसर जमीन घोटाले में चालान की हुई चेकिंग
- पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा समेत 34 आरोपियों के खिलाफ फाइल हो चुकी है चार्जशीट
- अगली सुनवाई पर आठ मार्च को अदालत में चालान की स्क्रूटनी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बिल्डरों की मिलीभगत से मानेसर में 400 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत में चालान की चेकिंग हुई। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई पर आठ मार्च को अदालत में चालान की स्क्रूटनी होगी।
आरोप है कि अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों, हरियाणा सरकार के तत्कालीन अधिकारियों समेत कुछ जनसेवकों की मिलीभगत से गुड़गांव जिले के मानसेर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भू-स्वामियों को अधिग्रहण का डर दिखाकर उनसे करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने भाव पर खरीद ली गई थी। कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार पर उस वक्त काफी कम दरों पर किसानों की जमीनें अधिग्रहित कर बिल्डरों को नियमों की अनदेखी कर बेचने का आरोप है।
इस मामले में इसी महीने सीबीआई की विशेष अदालत में 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी। अब सीबीआई ने इस मामले की चार्जशीट सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज कपिल राठी को चार्जशीट फाइल कर दी है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा समेत एमएल तायल, एसएस ढिल्लो, पूर्व डीटीपी जसवंत सिंह सहित दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य शहरों के बिल्डरों के भी नाम शामिल हैं। सीबीआई ने हुड्डा समेत 34 आरोपियों के खिलाफ 17 सितंबर 2015 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट ने भी सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।