{"_id":"5a85edec4f1c1b93268ba548","slug":"15187268451423-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के किसान 23 फरवरी को दिल्ली का करेंगे घेराव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के किसान 23 फरवरी को दिल्ली का करेंगे घेराव।
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के किसान 23 को दिल्ली का करेंगे घेराव
बरवाला। स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाने, किसानों के कर्जे माफ करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदेश के किसान 23 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में दिल्ली का घेराव करेंगे। किसान यूनियन के जिला प्रधान गोपाल राणा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के किसान 22 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर गन्नौर अनाज मंडी में पहुंचकर इकट्ठा होंगे और वहीं से दिल्ली का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार के साथ इस बार आरपार की होगी। इस आंदोलन को लेकर जिला प्रधान ने आज कई गांवों में जाकर किसानों से संपर्क साधा और उनसे इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की।