{"_id":"5a68ede64f1c1ba5268b66f0","slug":"15168262835-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध के खिलाफ इनेलो ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध के खिलाफ इनेलो ने उठाई आवाज
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध के खिलाफ इनेलो ने उठाई आवाज
- डबवाली विधायक नैना चौटाला ने की कैंडल मार्च की अगुवाई
- कैंडल मार्च के जरिये प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के विरोध में इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत सेक्टर-आठ से हुई जो फव्वारा चौक पर जाकर समाप्त हुई। मार्च का नेतृत्व डबवाली से एमएलए नैना चौटाला ने किया, जबकि उनके साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला यान, प्रवक्ता कुसुम शेरवाल, जिला की महिला प्रकोष्ठ की प्रधान सीमा चौधरी सहित स्वयंसेवी संस्था दित्या, आश्रय और जैक्ड जिम क्लब के सदस्य भी शामिल हुए।
मार्च के दौरान डबवाली की एमएलए ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के जनता से जो वायदे किए थे, उन पर खरी नहीं उतर सकी। दिनोंदिन महिलाओं और बच्चियों पर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने में नाकाम साबित हुई है। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2017 में मई से नवंबर तक 769 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं जबकि 98 मामले ऐसे हैं जिनमें रेप की कोशिश की गई। बाल यौन शोषण के मामले भी 431 दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़े किसी भी प्रदेश के लिए शर्मिंदगी की बात है। पिछले साल मई से नवंबर के दौरान प्रदेश में 80 महिलाओं की हत्या कर दी गई, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति साफ हो जाती है। भाजपा सरकार ने महिला थाने खोलकर अपनी पीठ तो थपथपाई, लेकिन महिला अपराधों से जुड़े अधिकतर आपराधिक मामले पुरुष कर्मी दर्ज कर रहे हैं। प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर इनेलो महिला प्रकोष्ठ की ओर से वीरवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।