{"_id":"5a68ede54f1c1b4d588b496b","slug":"151682628120-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा में नया सिटीजन चार्टर लागू, ट्रायल बेस पर चार ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा में नया सिटीजन चार्टर लागू, ट्रायल बेस पर चार ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमीशनखोरी पर लगेगी लगाम, हुडा अब ‘ऑनलाइन’
ट्रायल बेस पर चार सेवाएं शुरू, 29 को सीएम करेंगे विधिवत 40 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
कमीशनखोरी के खेल पर नकेल कसने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने बुधवार से ट्रायल बेस पर ऑनलाइन सिस्टम की शुरुआत कर दी। ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बाद हुडा में पब्लिक डीलिंग से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता आएगी। सफल ट्रायल के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 29 जनवरी को इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।
ट्रायल बेस पर चार सेवाओं की शुरुआत
बुधवार से हुडा की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी गई। फिलहाल ट्रॉयल के आधार पर चार सेवाओं की ऑनलाइन शुरुआत की गई है जबकि 29 जनवरी से 40 सेवाओं की शुरुआत होनी है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से करेंगे। जिन चार सेवाओं की ऑनलाइन शुरुआत की गई है उनमें मॉरगेज, डि-मॉरगेज और रि-अलॉटमेंट के अलावा प्रॉपर्टी के मालिकाना हक की अनुमति शामिल है। पहले इन कामों में 18 दिन का समय लगता था, लेकिन अब मात्र चार दिनों में ही यह अनुमति मिल जाएगी। इसके लिए जेई से लेकर सहायक और संपदा अधिकारी तक का समय निर्धारित कर दिया गया है, ताकि हर हालात में चार दिन में यह कार्य पूरा हो सके।
कितने दिन में होगा कौन सा काम
स्थानांतरण अनुमति : 4 दिन में
रि-अलॉटमेंट लेटर : 4 दिन में
मॉर्गेज : 3 दिन में
डि-मॉर्गेज : 1 दिन में
बिडिंग प्लान रिवाइज्ड : 3 दिन में
बिडिंग प्लान फ्रेश : 3 दिन में
आधार लिंक करना जरूरी
हुडा की वेबसाइट पर जाकर अलॉटी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान उसे आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य होगा। इसके बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी नंबर पहुंचेगा। इसके आधार पर उन्हें एक संदेश मिलेगा। हुडा की ओर से इस संदेश के आधार पर उनसे दस्तावेज लिए जाएंगे।
विज्ञापन
घर बैठे मिल जाएगी अनुमति
अलॉटियों की मदद के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के साथ ही हुडा कार्यालय की सिंगल विंडो पर ऑनलाइन सर्विसेज हेल्प या फ्रंट डेस्क बनाया गया है। यहां खरीददार और विक्रेता की बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाई जा रही है। जहां ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हुडा की ओर से उनके मोबाइल पर एक संदेश जाएगा। इस संदेश में अलॉटियों को हुडा दफ्तर आने का एक निश्चित समय दिया जाएगा। जहां फ्रंट डेस्क पर पहुंचने के बाद उन्हें बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के साथ ही उनसे मांगे गए दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके बाद संबंधित अनुमति अलॉटी को घर बैठे ऑनलाइन ही मिल जाएगी।
कोट्स
बुधवार को ट्रायल बेस पर चार ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की गई है। मुख्य रूप से 29 जनवरी को मुख्यमंत्री पंचकूला से करीब 40 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
- संजय शर्मा, जीएम, हुडा आईटी विंग