{"_id":"5a68ec0c4f1c1b86268b633a","slug":"151682580918-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सीटीजन व कस्बा बरवाला के पूर्व सरपंच ने लगाया बिजली विभाग के कैशियर पर दुव्र्यवहार करने का आरोप।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सीटीजन व कस्बा बरवाला के पूर्व सरपंच ने लगाया बिजली विभाग के कैशियर पर दुव्र्यवहार करने का आरोप।
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच ने लगाया बिजली विभाग के कैशियर पर दुर्व्यवहार का आरोप
बरवाला। बुधवार को बरवाला के पूर्व सरपंच ने बिजली का बिल जमा करने के दौरान विभाग के कैशियर पर चेक लेने से इंकार करने के साथ ही दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बरवाला के पूर्व सरपंच अमर सिंह ने बताया कि जब वह अपना बिजली का बिल भरने के लिए बरवाला के बिजली कार्यालय पर पहुंचे तो वहां मौजूद कैशियर ने बिजली बिल भरने के लिए दिए जाने वाले चेक को लेने से साफ इंकार कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। अमर सिंह ने बताया कि पहली बार बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया है और मैं इसकी शिकायत सीएम विंडों पर भी शीघ्र ही करूंगा। उन्होंने कहा कि जब एक सीनियर सिटीजन के साथ इस कार्यालय के कर्मचारियों का ये हाल है तो आम जनता के साथ इनका क्या बर्ताव होगा। जब इस बारे में बिजली कार्यालय बरवाला के एसडीओ पवन चिकारा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।