फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर कांग्रेस ने जताया रोष

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर कांग्रेस ने जताया रोष

Thu, 25 Jan 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर कांग्रेस ने जताया रोष
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर कांग्रेस ने जताया रोष
विज्ञापन

सेक्टर-16 में रेहड़े पर निकाला गया रोष प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में रोष व्यक्त किया गया। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी के नेतृत्व में सेक्टर-16 में विरोध प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन एक रेहड़े पर निकाला गया, जिसमें केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार की असफल नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की असफलताओं पर जमकर कोसा।

कोषाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता चुनाव के दौरान कहते थे ‘बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’, लेकिन यह वायदा खोखला सिद्ध हुआ है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल का भाव 135 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल की कीमत 60 और 45 रुपये प्रति लीटर थी। रसोई गैस की दर 397 रुपये प्रति सिलेंडर थी। फिलहाल कच्चे तेल का भाव 64 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। रसोई गैस की कीमत में भी बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। आखिरकार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद दरें घटने की बजाय बढ़ क्यों रही हैं, यह अब भी एक सवाल है। जरूरी उत्पादों की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। कोषाध्यक्ष ने सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। रोष प्रदर्शन के दौरान विनय धीर, दलबीर बाल्मीकि, संजू टोका, डॉ. रामप्रकाश, अनिल शर्मा बरवाला, योकेश शर्मा, सीमा भारद्वाज, हेमंत कींगर, सुनील सरोहा, सुनयना, भूमल सिंह राणा, रणदीप चेयरमैन, विकास चौधरी, राघव विज, राकेश शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed