{"_id":"5a68ec054f1c1bb1208b53e0","slug":"15168258013-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमटी प्रबंधन से दूसरी इकाईयों में खाली पदों की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमटी प्रबंधन से दूसरी इकाईयों में खाली पदों की मांगी जानकारी
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एचएमटी प्रबंधन से दूसरी इकाईयों में खाली पदों की मांगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एचएमटी प्रबंधन की ओर से ट्रैक्टर डिवीजन के 150 कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रबंधन की ओर से पांच दिन पहले नोटिस जारी करते हुए 24 जनवरी से कंपनी के इस डिवीजन को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 150 कर्मियों की तरफ से दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कंपनी प्रबंधन से सभी 150 कर्मियों को दूसरी इकाईयों में पदस्थापित करने के विकल्प तलाशने, वहां रिक्तियों की संख्या बताने को कहा है। साथ ही कहा कि अगले आदेश तक सभी 150 कर्मी ऑन रोल माने जाएं। इस मामले में अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।