{"_id":"5a6798c84f1c1b80268b6168","slug":"15167389556-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी गैस की चोरी, होम डिलीवरी के नाम पर डकारे जा रहे हैं रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी गैस की चोरी, होम डिलीवरी के नाम पर डकारे जा रहे हैं रुपये
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों का आरोप, अधिकारियों और एजेंसी मालिकों की मिलीभगत से चल रहा खेल
एलपीजी गैस की चोरी, होम डिलीवरी के नाम पर डकारे जा रहे हैं रुपये
- पहले भी लगते रहे हैं आरोप, विभागीय कर्मियों का रवैया सुस्त
- लोगों आरोप, अधिकारियों और एजेंसी मालिकों की मिलीभगत से चल रहा खेल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शहर में गैस एजेंसी मालिकों की ऐसी गुंडागर्दी चल रही है कि राजीव कॉलोनी में हर सिलेंडर में दो से चार किलो तक गैस कम की जा रही है। यहां पर गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी भी नहीं दी जा रही है। जबकि उपभोक्ताओं से चार्ज वसूला जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल वर्षों से अधिकारियों और एजेंसी मालिकों की मिलीभगत से चल रहा है।
मंगलवार को अमर उजाला ने राजीव कॉलोनी में एजेंसियों के गैस वितरण का जायजा लिया। परेशान उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तो हमें घर पर गैस की डिलीवरी नहीं दी जाती। हम सेक्टर-16 से गैस लेने जाते हैं उसमें भी गैस कम दी जाती है मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमें पिछले कई वर्षों से यहीं से गैस सिलेंडर ले जाना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब हमसे सर्विस चार्ज के नाम पर 18 रुपये लिए जाते हैं तो हमें घर पर ही सिलेंडर की डिलीवरी क्यों नहीं होती है। जब उपभोक्ता अमर उजाला संवाददाता के सामने गैस सिलेंडर तोलने लगे तो हॉकर वहां से गाडी लेकर भाग गया।
सालों से कर रहे हैं गैस की चोरी, शिकायत सुनने वाला कोई नहीं
राजीव कॉलानी निवासी शमशेर ने बताया कि सालों से सिलेंडर से गैस की चोरी करते आ रहे हैं हमने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। यह खेल एजेंसी मालिकों की मिलीभगत से चल रहा है
विज्ञापन
हम तो तोलने के लिए कांटा भी घर से लाते हैं
राजीव कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि पहले हमारा सिलेंडर करीब 15 दिन चलता था, महीने में दो-दो सिलेंडर लेने पड़ते थे परेशान होकर मैने अपना कांटा लाना शुरू किया। वेंडर कांटा देखते ही सही सिलेंडर मुझे देता है।
घर से आधा किमी. की दूरी से साइकिल पर लाना पड़ता है सिलेंडर
राजीव कॉलोनी निवासी आलम ने बताया कि घर से आधा किमी. की दूरी से सिलेंडर साइकिल पर रखकर लाना पड़ता है। कभी-कभी टाइम पर गाड़ी नहीं आती तो घंटों इंतजार करना पड़ता है। उसमें गैस भी कम मिलती है।
होम डिलीवरी की अवैध वसूली
राजीव कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि काफी दिनों पहले हॉकर घर पर गैस देने आता था तो सिलेंडर में दो-तीन किलो गैस कम मिली। इसके बाद हॉकर ने होम डिलीवरी ही बंद कर दी मजबूरी में यहां से सिलेंडर लेने आते हैं। होम डिलीवरी का शुल्क 18 रुपये भी बिल में जुड़कर आ रहा है। जबकि इसकी छूट मिलनी चाहिए।
औचक निरीक्षण कर वितरक पर कार्रवाई की जाएगी
डीएफएससी डॉ. मेघना कंवर का कहना है कि गैस वितरकों को उपभोक्ताओं को पूरा सिलेंडर देना होगा। हमारी टीम औचक निरीक्षण करेंगी कम गैस मिलने पर उस वितरक पर जरूर कार्रवाई की जाएगी। होम डिलीवरी के बारे में उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी में गलियां तंग है इस कारण वहां डिलीवरी देना असंभव है फिर भी इस बारे में जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी।
गैस वितरक का क्या है कहना
गैस वितरक संदीप खुल्लर का कहना है कि जो सिलेंडर वहां तोले गए वो उपभोक्ता अपने घर से लाए थे। इसलिए वो वजन में कम उतरे।