फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   वार्डों में सर्वेक्षण की हुई शुरुआत

वार्डों में सर्वेक्षण की हुई शुरुआत

Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
वार्डों में सर्वेक्षण की हुई शुरुआत
वार्डों में सर्वेक्षण की हुई शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नगर निगम के स्वरूप में बदलाव के मद्देनजर जनसंख्या को लेकर एक बार फिर वार्डों में सर्वेक्षण की शुरुआत की जा रही है। नगर निगम ने सर्वे की जिम्मेवारी एक निजी एजेंसी को सौंपी है। निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने 25 सर्वेयर की टीम को रवाना किया। निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि सर्वे के दौरान जनसंख्या, शौचालयों, पालतू पशुओं की जानकारी भी इकट्ठा की जाएंगी। सर्वे की शुरुआत वार्ड-नौ से की गई है। वार्ड पार्षद सीबी गोयल ने सर्वेक्षण में लोगों से पूर्ण सहयोग की अपील की है। यह सर्वेक्षण कालका, पिंजौर के अलावा पंचकूला के शहरी क्षेत्र का होगा। पंचकूला निगम से कालका और पिंजौर को अलग करने पर जनसंख्या संबंधी रिकॉर्ड के लिए यह सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि पंचकूला नगर निगम का अस्तित्व बरकरार रहे। सर्वेक्षण के बाद पंचकूला की नए सिरे से वार्डबंदी भी की जाएगी। इसी आधार पर नगर निगम के चुनाव भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed