{"_id":"5a4aa0484f1c1b686a8bd0bc","slug":"15148403036-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अवार्ड: इन्कम टैक्स और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी होंगे निर्णायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अवार्ड: इन्कम टैक्स और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी होंगे निर्णायक
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी होंगे निर्णायक
स्वच्छता अवार्ड में सात अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाएगा अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्वच्छता अवार्ड 2017 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सात अलग-अलग कैटेगिरी में अवार्ड के चयन के लिए निर्णायक मंडलों को इनकम टैक्स और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से बुलाया जा रहा है। इस अवार्ड के लिए तय मानकों के मुताबिक चयनित करने के लिए निगम ने दो आईआरएस अधिकारियों के अलावा प्राधिकरण से पांच को ज्यूरी मेंबर के लिए आमंत्रित किया है। निर्णायकों के फैसले के आधार पर स्वच्छता अवार्ड-2017 घोषित किए जाएंगे।
स्वच्छ क्लब/होटल, स्वच्छ अस्पताल, स्वच्छ पार्क, स्वच्छ रोड, स्वच्छ आरडब्ल्यूए, स्वच्छ स्कूल और स्वच्छ मार्केट के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। सभी सातों श्रेणियों में स्वच्छता के लिहाज से मानकों को पूरा करने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किए जाएंगे। हाल ही में 2016 के स्वच्छता अवार्ड की घोषणा करते हुए पुरस्कृत किया गया था, जिसके निर्णायकों में प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया था।
चार जनवरी से देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत हो रही है। इसके लिए पंचकूला के शहरी इलाकों में सभी क्षेत्रों में तैयारियां की जा रही हैं। स्वच्छता में अव्वल बने रहने के लिए तय मानकों को पूरा करना होगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान के बारे में आम लोगों को भी जानकारी होनी जरूरी है। अगर टीम के सदस्यों ने सर्वेक्षण के दौरान किसी से इस अभियान के बारे में पूछा और जवाब नहीं मिलता है तो इसके लिए शून्य अंक मिलेंगे। अन्य पहलुओं के लिए भी अलग-अलग अंक निर्धारित हैं।