फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कोहरे के कारण शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट

Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट
नई दिल्ली कालका शताब्दी चार घंटे लेट
विज्ञापन

- कोहरे के कारण शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मौसम के बदलते मिजाज का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है। समूचे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली एनसीआर तक शीत लहर चल रही है। नतीजा सोमवार को चंडीगढ़ से आने और जाने वाली शताब्दी सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हैं। वहीं, नई दिल्ली-कालका शताब्दी अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। इस ट्रेन का आने का समय सुबह सवा ग्यारह बजे हैं। यह ट्रेन सवा तीन बजे पहुंची। वहीं, शाम को जाने वाली कालका-नई दिल्ली शताब्दी भी एक घंटे की देरी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं, पश्चिम एक्सप्रेस का चंडीगढ़ पहुंचने का समय है शाम चार बजे तक है और जो तीन घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। इसके अलावा जनसाधारण एक्सप्रेस का चंडीगढ़ पहुंचने का समय सुबह नौ बजे हैं जो शाम सात बजे तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची थी। वहीं, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे लेट है। इसके अलावा सद्भावना चार घंटे लेट, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस का चंडीगढ़ पहुंचने का समय शाम साढ़े पांच बजे है, ये ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम आठ बजे तक नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed