फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शहर के बनाए जा रहे हैं रैन बसेरा

शहर के बनाए जा रहे हैं रैन बसेरा

Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के बनाए जा रहे हैं रैन बसेरा
शहर में आठ जगहों पर बनाए जाएंगे रैन बसेरे
विज्ञापन

बस अड्डा के सामने लगाए जा रहे प्री-फेब्रिकेटेट रैन बसेरे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बढ़ती सर्दी के दौरान बेघरों को रैन बसेरा मुहैया करवाने के लिए नगर निगम ने आठ जगह चिन्हित कर रैन बसेरा बनाना शुरू कर दिया है। प्री फेब्रिकेटेड रैन बसेरों में गद्दे, कंबल, लाइट, मोबाइल चार्जर के अलावा टायलेट की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिहाज से भी इसे तैयार किया जा रहा है ताकि लोगों को सर्दियों के दौरान किसी तरह की न परेशानी हो।

सेक्टर-पांच, आठ सहित आसपास के जगहों पर रहने के लिए सात नए रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं। इसमें 10 लोगों के लिए रहने का इंतजाम होगा। सोमवार देर शाम इसे तैयार करना शुरू कर दिया गया, जहां मंगलवार से लोगों को सुविधाएं मुहैया की जाएंगी। इस प्री फेब्रिकेटेड रैन बसेरों में एक खिड़की भी होगी ताकि रोशनी भी पहुंचे। नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि सर्दियों के दौरान जिनके पास घर नहीं है, उनकी जरूरतों को देखते हुए रैन बसेरों का इंतजाम किया गया है। रात के वक्त कई लोग सड़क के इर्द-गिर्द खुले आसमान के नीचे सोते हैं। एक रैन बसेरा की लागत करीब तीन लाख रुपये हैं। रैन बसेरों की देखरेख के लिए चौकीदार भी नगर निगम की ओर से तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed