फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा में पद्मावती के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग

हरियाणा में पद्मावती के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग

Sat, 09 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में पद्मावती के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ..............
विज्ञापन


हरियाणा में पद्मावती के प्रदर्शन पर तत्काल लगे रोक
-स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए अम्मू ने कहा-इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
-भंसाली को सभी ने सुनाई खरी खोटी, कार्रवाई की भी मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
फिल्म पद्मावती को किसी भी हाल में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। अगर हरियाणा में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई गई तो 25 दिसंबर को भिवानी में होने वाली महारैली में इसका असर दिखाई देखा। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर राजपूताना विरासत जागृति मंच की ओर से आयोजित स्वाभिमान रैली के दौरान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन मंत्री सूरजपाल अम्मू ने ये बातें कहीं। अम्मू ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू की शक्ति कम नहीं है, अगर इसके प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई गई तो प्रधानमंत्री और सेंसर बोर्ड से भी इसकी मांग करेंगे। रैली के दौरान क्षत्रिय समाज सहित अन्य संगठन भी एकजुट हुए और संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए भंसाली पर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर अम्मू ने कहा कि सेंसर बोर्ड अगर फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो विरोध पूरे देश में होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि जब मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, पंजाब व उत्तर प्रदेश में फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया तो हरियाणा में क्यों नहीं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सेंसर बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जबकि छह राज्यों की सरकारों ने पद्मावती के प्रदर्शन पर पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे क्षत्रिय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मौके पर अमेठी के सांसद डॉ. संजय सिंह, राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी, साध्वी प्राची, सूरजपाल अम्मू, साध्वी देवा ठाकुर, शिखा सिंह, एडवोकेट एपी सिंह, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारियों और नेताओं सहित करीब चार हजार लोगों ने भी शिरकत की। रैली में शामिल हुए नेताओं और पदाधिकारियों का मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूम सिंह राणा, राकेश चौहान, रवि ठाकुर, विमल सिंह, हरदीप सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

----------
मां पद्मावती पर फिल्म बनाकर बिगाड़ा जा रहा है इतिहास
सांसद संजय सिंह ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से राजपूतों की छवि बिगाड़ने की कोशिश काफी समय से की जाती रही है। लेकिन अब तक आवाज नहीं उठाई गई, नतीजतन अब मां पद्मावती पर फिल्म का निर्माण कर समुदाय के इतिहास को बिगाड़ा जा रहा है। राजपूतों का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन हम धीरे धीरे इसे शायद भूल गए हैं। महारानी पद्मावती पर तैयार फिल्म को अगर रिलीज हुई तो संजय लीला भंसाली को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सांस्कृतिक आतंकवाद चरम पर : साध्वी प्राची
साध्वी प्राची ने फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि देश में सांस्कृतिक आतंकवाद चरम पर है। यह काम फिल्मी सितारे कर रहे हैं। उन्होंने अभिनेत्री के फिल्म रिलीज किए जाने के बयान पर कहा कि शर्म आनी चाहिए। भंसाली पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मां पद्मावती पर बनाई गई फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करना ही गलत है। उन्होंने कहा कि भंसाली को मुंहतोड़ जबाव देंगे।
----------
रोजाना शौहर बदलने वाले, जौहर नहीं करते : साध्वी
साध्वी देवा ठाकुर ने भी भंसाली और हरियाणा सरकार पर निशाना साधा हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। सती पद्मावती के सम्मान का समय है और समाज के सभी वर्गों के एकजुट होने का वक्त है। अभिनेत्री दीपिका पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि जो रोज शौहर बदलते हैं, वह कभी जौहर नहीं करते हैं।

-----
करणी सेना ने साधा सरकार पर निशाना,
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म रिलीज से पहले इसलिए विरोध किया जा रहा है क्योंकि घूमर और फिल्म के प्रोमो के दौरान प्रदर्शित सीन ही गलत है। 13वीं सदी में घूमर का प्रचलन नहीं था। उन्होंने कहा कि भंसाली फिल्म के कैसेट के साथ लंदन पहुंच गए, कहां थी सेंसर बोर्ड और सरकार। गोगामेढ़ी ने फिल्म के कैसेट को तस्करी सहित देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। गोगामेढ़ी ने मनोहर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा तीन बार जला। अब यदि हरियाणा में फिल्म बैन नहीं हुआ तो फिर हालात पहले जैसे ही हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed