फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कालका रेलवे स्टेशन पर डीरेल हुआ कटरा एक्सप्रैस का कोच

कालका रेलवे स्टेशन पर डीरेल हुआ कटरा एक्सप्रैस का कोच

Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
कालका रेलवे स्टेशन पर डीरेल हुआ कटरा एक्सप्रैस का कोच
कालका-कटरा एक्सप्रेस डीरेल
विज्ञापन

बोगी को वाशिंग लाइन नंबर-4 से 8 पर ले जाया जा रहा था
कालका में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एक जनरल बोगी पटरी से उतरी
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
कालका-कटरा एक्सप्रेस जाने वाली ट्रेन की एक बोगी शुक्रवार बाद दोपहर पटरी से उतर गई। बोगी को वाशिंग लाइन नंबर-4 से 8 पर ले जाया जा रहा था। हादसे में में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार ट्रेन शाम सात बजकर पांच मिनट पर कालका से कटरा के लिए रवाना होनी थी। उसे शटिंग के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अचानक ट्रेन की एक जनरल बोगी पटरी से उतर गई। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को बुलाया गया। शाम करीब साढ़े 5 बजे एआरटी मौके पर पहुंची और डीरेल हुई ट्रेन को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। उधर, कालका के स्टेशन मास्टर ने बताया कि रात को करीब साढ़े बारह बजे ट्रेन को रवाना किया जाएगा। आवागमन बाधित होने के संदर्भ में स्टेशन मास्टर के मुताबिक बाड़मेर को सुबह तीन बजे और कालका-हावड़ा सुबह 8 बजे रवाना किया जाएगा। कालका-दिल्ली हिमालयन क्वीन को उसके निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी के बाद रवाना किया गया।



सीनियर डीओएमजी प्रोमिला गुप्ता ने बताया कि कालका-कटरा एक्सप्रेस के बोगी के पटरी से उतरने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। उनकी प्राथमिकता पहले बोगी को पटरी पर दोबारा लाना है। उसके बाद जांच कर आगे की र्कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed