{"_id":"59b98cde4f1c1bb4688b46a6","slug":"15053324702011-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हुए आयोजन में 11 जिलों के सैकड़ों खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हुए आयोजन में 11 जिलों के सैकड़ों खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय स्के प्रतियोगिता में सोनीपत ओवरऑल विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्के एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के दौरान जहां सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सोनीपत की टीम ने ओवरऑल प्रथम स्थान, पंचकूला की टीम ने द्वितीय व कुरुक्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पंचकूला के सेक्टर-25 के सेंट टेरिसा कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पंचकूला, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, पानीपत, सोनीपत, करनाल, गुरुग्राम व फरीदाबाद सहित 11 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया ने किया। जबकि समापन पर स्कूल के चेयरमैन अमित चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार ने बताया कि 18 किलो भार वर्ग में लड़कियों में कुरुक्षेत्र की हरमन, 21 किलो भार वर्ग में पंचकूला की तरुशी गौड़, 25 किलो में सोनीपत की तनीशा, 29 किलो में पंचकूला की अर्शप्रीत कौर तथा इससे अधिक भार वर्ग में पंचकूला की तनवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में 20 किलो से कम भार वर्ग में पंचकूला के सारांश जैन, 23 किलो से कम भार वर्ग में पंचकूला का क्रिश, 27 किलो से कम भार वर्ग में पंचकूला का कार्तिक शर्मा, 31 किलो से कम भार वर्ग में सोनीपत का शुभम तथा 31 किलो से अधिक भार वर्ग में सोनीपत के अनुज ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सब जूनियर श्रेणी के लिए 25 किलो से कम भार वर्ग में सोनीपत का केशव, 29 किलो से कम भार वर्ग में सोनीपत का अंकित, 33 किलो से कम भार वर्ग में सोनीपत का साहिल, 37 किलो भार वर्ग में सोनीपत का रोहन, 41 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत का अंश, 45 किलो में पंचकूला का गुरप्रीत तथा इससे अधिक भार वर्ग में सोनीपत का निशांत प्रथम रहा। इसी दौरान स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के उपाध्यक्ष मनोज जैन, विजय तथा अमित आर्य ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं वह दिसंबर माह के दौरान गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी शैली चुग, अमित चोपड़ा, राम मेहर, साबर अली, गुरदीप कोहाड़ समेत अन्य ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।