फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शीघ्र न्याय के लिए संवेदनशीलता और अंत्योदय भाव से काम करें अधिवक्ता : मुख्यमंत्री

जल्द न्याय के लिए संवेदनशीलता और अंत्योदय भाव से काम करें अधिवक्ता: सीएम

Wed, 26 Jul 2017 09:30 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र न्याय के लिए संवेदनशीलता और अंत्योदय भाव से काम करें अधिवक्ता : मुख्यमंत्री
Manohar lal khattar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि गरीब और जरूरतमंदों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता और अंत्योदय के भाव से कार्य करें। सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत परिसर में 7.32 करोड़ से बने बार चैंबर के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि समाज में पारिवारिक, आस-पड़ोस के छोटे परिवाद भी अदालत पहुंच जाते हैं। अगर थोड़ी कोशिश की जाए तो ऐसे परिवाद कोर्ट से बाहर ही सुलझ सकते हैं। इसमें अधिवक्ताओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। बेशक वकालत अधिवक्ताओं का पेशा है, लेकिन वे सामाजिक दायित्व के इस काम में संवेदना रखते हुए कोशिश करें कि अव्यवस्था से पैदा हुए समाज के परिवादों को कोर्ट से बाहर ही सुलझा लिया जाए।
विज्ञापन


गरीब और जरूरतमंदों से कम फीस लें अधिवक्ता: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने स्तर पर जरूरतमंदों को सस्ता व समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए व्यवस्थाएं की हैं। बावजूद इसके फीस लेने में अधिवक्ता इस बात का ध्यान रखें कि गरीब और जरूरतमंद से कम फीस लें। सीएम ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुचारु, प्रभावी तथा सरल बनाने के उद्देश्य से डिजिटाइजेशन के साथ ढांचागत सुविधाएं भी प्रदेश में मुहैया कराई गई हैं। उन्हें खुशी है कि ढांचागत सुविधाओं के मामले में हरियाणा उत्तर भारत में सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के लिए 200 से अधिक चैंबर, मिलेगा बेहतर माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में उन्होंने ही इन चैंबर्स का नींव पत्थर रखा था। यहां 200 से अधिक चैंबर तैयार होने से अधिवक्ता वर्ग को सही स्थान के साथ काम का बेहतर माहौल मिलेगा। न्यायिक प्रणाली व्यवस्था में ढांचागत सुविधाओं की मांग को सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।


13 अतिरिक्त ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स को मिल चुकी हैं मंजूरी
इस मौके पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि भवन निर्माण समिति ने निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में ढांचागत निर्माण की कमी को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। एक साल में प्रदेश में 52 नए कोर्ट रूम स्थापित किए गए हैं, जबकि 96 कोर्ट रूम का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भी 13 अतिरिक्त ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स की स्वीकृति मिल चुकी है। जब भी जरूरत महसूस होगी इनका निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने बार एसोसिएशन से आग्रह किया कि वे भी इस तरह की प्रणाली विकसित करें ताकि किसी भी पीड़ित को न्याय मिलने में देरी न हो। इस मौके पर जिला बार ऐसोसिएशन के प्रधान संदीप कुमार, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, डीसी गौरी पराशर जोशी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु टैगोर, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed